फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: शाहरुख-गौरी के बाद अब जमकर नाचीं सुहाना खान, वीडियो हो रहा खूब वायरल

Sun, 10 Mar 2019 02:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 10 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
suhana khan dancing video viral on social media
suhana khan

बॉलीवुड में स्टारकिड्स का जमाना आ गया है। इनमें से कई डेब्यू कर चुके हैं तो कई फिल्मों में उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दोनों बच्चे अब अभिनय की दुनिया में जाने के लिए खुद तैयार करने में जुटे हुए हैं। इधर सुहाना खान ने इसकी तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर दी है। इसलिए उन्होंने एक्टिंग और डांसिंग के क्षेत्र से जुड़ी हर चीज के लिए विदेशों में रुख किया हुआ है। इधर उनकी एक और वीडियो आई है जिसमें वह अपने डांस को नई दिशा देने में लगी हुई हैं। 

suhana khan dancing video viral on social media
suhana khan

दरअसल, सुहाना खान का एक डांसिंग वीडियो आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान अपने कुछ विदेशी दोस्तों के साथ डांस की ट्रेनिंग करती दिख रही हैं। वीडियो को सुहाना खान के फैन्स पेज पर शेयर किया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on

suhana khan dancing video viral on social media
Suhana Khan

सुहाना इस वीडियो में केनी लॉगिन्स के गाने फुटलूज पर अपने डांसिंग स्टेप्स सुधार रही हैं। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि सुहाना खान अपने डांस को निखार रही हैं और या फिर वह किसी न किसी प्रोजेक्ट के लिए यह ट्रेनिंग ले रही हैं। शाहरुख खान इस बात की पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि सुहाना को एक्टिंग करना बहुत पसंद है और वह अभिनय की दुनिया में दिलचस्पी रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
suhana khan dancing video viral on social media
सुहाना खान

इस बात का एक सबूत यह भी है कि एक पुराने वीडियो में कॉलेज के ड्रामा प्रोजेक्ट में सुहाना खान एक्ट करती नजर आई थीं। फिलहाल सुहाना अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। इसके बाद ही वह बॉलीवुड में एंट्री करने पर कुछ खुलकर बोल सकती हैं। इस बीच सुहाना समय-समय पर सोशल मीडिया से जुड़ अपने फोटो भी शेयर करती रहती हैं। गौरतलब है कि वह जानी मानी मैग्जीन के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं। 

विज्ञापन
suhana khan dancing video viral on social media
bollywood

इधर बीती 9 मार्च को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी का शाही जश्न देखने को मिला था। बॉलीवुड से कई बड़े स्टार्स इस शादी में आए थे। वहीं, बरात में शाहरुख और गौरी ने दूल्हे की मां नीता अंबानी के साथ जमकर डांस किया था। लेकिन इस शादी से आर्यन और सुहाना गायब थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed