फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: शाहरुख की लाडली ने दोस्तों संग साझा की ग्लैमरस तस्वीरें, मिस्ट्री ब्वॉय को देखकर फैंस बोले- ब्वॉयफ्रेंड है क्या?

Mon, 15 Mar 2021 11:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Mar 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Instagram Photos: Shahrukh Khan daughter poses with mystery boy fans are wondering if he is her love interest
सुहाना खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान हमेशा अपने स्टाइलिश लुक के चलते चर्चा में छाई रहती हैं। सुहाना ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन वो मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना सोशल मी़डिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में सुहाना ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है जिसमें वो एक लड़के के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

Suhana Khan Instagram Photos: Shahrukh Khan daughter poses with mystery boy fans are wondering if he is her love interest
सुहाना खान - फोटो : Instagram

सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी सोलो तस्वीरें से तो यूजर्स की धड़कनें बढ़ाती हीं हैं साथ ही उन्हें कई बार दोस्तों के साथ भी मस्ती करते देखा गया है। सुहाना की गर्लगैंग के साथ खिंचवाई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हालांकि सुहाना ने जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है उसमें नजर आ रहे लड़के को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Suhana Khan Instagram Photos: Shahrukh Khan daughter poses with mystery boy fans are wondering if he is her love interest
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना जिस तरह से मिस्ट्री ब्वॉय के साथ पोज दे रही हैं उससे हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये लड़का कौन है? फैंस ये जानना चाह रहे कि ये लड़का कहीं सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड तो नहीं, हालांकि तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मिस्ट्री ब्वॉय सुहाना के करीबी दोस्तों में से एक है। इसके अलावा सुहाना का बोल्ड अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में सुहाना नीले क्रॉप टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। उनके इस हॉट अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Instagram Photos: Shahrukh Khan daughter poses with mystery boy fans are wondering if he is her love interest
दोस्त संग सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2

ऐसा पहली बार नहीं है जब सुहाना की कोई तस्वीर फैंस को इतनी पसंद आ रही हो। इससे पहले भी सुहाना ने कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें अपने स्टनिंग लुक से उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए। हाल ही मे सुहाना की नाइट पार्टी की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं जिसमें फैंस को उनका बोल्ड अंदाज काफी पसंद आया था।




View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

विज्ञापन
Suhana Khan Instagram Photos: Shahrukh Khan daughter poses with mystery boy fans are wondering if he is her love interest
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2

बता दें कि सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में हैं। लॉकडाउन के वक्त वो अपने परिवार के साथ भारत में थी। सुहाना को लेकर अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं, हालांकि किंग खान का कहना है कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी उसके बाद ही तय करेंगी कि उन्हें आगे क्या करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed