फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, कहा- ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’

Mon, 15 Mar 2021 11:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Mar 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan undergoes second eye surgery actor says its life changing experience
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अपनी एक आंख की सर्जरी कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। अब बिग बी ने बताया है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी भी हो गई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह उनके लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव है।

Amitabh bachchan undergoes second eye surgery actor says its life changing experience
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि ‘और दूसरी भी सफल रही.. तेजी से ठीक हो रहा... सब कुछ अच्छा है।‘ उन्होंने लिखा कि ‘यह जिंदगी बदलने वाला अनुभव है। आप अब वह देख पा रहे हैं जो पहले नहीं देख पाते थे। निश्चित रूप से एक आश्चर्यजनक दुनिया है।‘ इसके साथ ही अमिताभ ने डॉक्टर का भी शुक्रिया किया है।

Amitabh bachchan undergoes second eye surgery actor says its life changing experience
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन की एक आंख की सर्जरी फरवरी महीने में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। उन्होंने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan undergoes second eye surgery actor says its life changing experience
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने रविवार देर रात ट्वीट कर डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सर्जरी ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’ है। अपने प्रशंसकों की ओर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह जानकर वह अभिभूत हैं कि लोग उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Amitabh bachchan undergoes second eye surgery actor says its life changing experience
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अपने ब्लॉग में अभिनेता ने लिखा- ‘एक आश्चर्यजनक दुनिया, जो अब तक देखने से वंचित था, रंग और आकार, जिंदगी बदलने वाला अनुभव, एक सर्वाइवर, डॉ हिमांशु मेहता और नवीनतम मेडिकल मशीनरी।‘ इसके साथ उन्होंने बताया कि इस तरह की सर्जरी में देरी से कोई अंधा भी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed