माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं। वह लगातार अपनी डांस प्रैक्टिस करती हैं। अब माधुरी ने एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनका 'रियाज पार्टनर' कौन है।
डांस प्रैक्टिस करना नहीं भूलतीं माधुरी दीक्षित, अभिनेत्री ने बताया कौन है उनका ‘रियाज पार्टनर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल माधुरी ने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में माधुरी कत्थक प्रैक्टिस के पारंपरिक परिधान में हैं और अपने पालतू कुत्ते की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'मेरा रियाज पार्टनर।'
View this post on Instagram
तस्वीर के जरिए माधुरी ने यह बताया है कि उनके रियाज के दौरान उनका कुत्ता बराबर उनका साथ देता है। लुक्स की बात करें तो माधुरी ने इस दौरान चिकनकारी कुर्ती और चूड़ीदार पहना हुआ है। नो मेकअप लुक के साथ उन्होंने अपने बालों का पोनीटेल बनाया है।
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती हर दिन के साथ और भी ज्यादा निखरती जा रही है। ऊपर से इन दिनों डांस शो में जज के रूप में वो अपनी अदाएं भी दिखाती हैं। जिसे देख फैंस का दीवाना होना तो लाजिमी है। 50 से भी ज्यादा की हो चुकीं माधुरी को एक बार तो देख उम्र का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो जाता है। जब भी वो अपनी तस्वीर पोस्ट करती है प्रशंसक उन पर प्यार लुटाते हैं।
इस तस्वीर में काली साड़ी में माधुरी हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं। डिजाइन के मामले में पूरी तरह से प्लेन इस साड़ी के किनारे पर गोल्डन कलर का बॉर्डर बना था। जिसे देसी तरीके से ड्रेप किया गया था। वहीं इस साड़ी के साथ ब्लाउज की डिजाइन जरूर हर किसी को आकर्षित कर रही थी। माधुरी की इन तस्वीरों में उनकी क्यूट सी स्माइल को देख ना जाने कितने फैंस ने फायर और स्माइल वाली इमोजी के साथ कमेंट किया।
View this post on Instagram