फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: अभिनेता ने एक लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने का उठाया जिम्मा, 10 करोड़ देशवासियों की जिंदगी बदलने का लिया प्रण

Mon, 15 Mar 2021 10:01 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 15 Mar 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Tweet on Twitter: Sonu Sood Provide One Lakh Job Plan under his good worker application plan
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बीते कुछ वक्त से समाजसेवा में काफी सक्रिय हैं। इन दिनों वह युद्धस्तर पर लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। सोनू को लॉकडाउन के समय से खासा एक्टिव देखा जा रहा है। वह हर क्षेत्र में लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। अब उन्होंने 1 लाख नौकरियां देकर 10 करोड़ देशवासियों की जिंदगी बदलने की प्रतिज्ञा ली है।

Sonu Sood Tweet on Twitter: Sonu Sood Provide One Lakh Job Plan under his good worker application plan
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood

अभिनेता सोनू सूद ने अपनी एक महत्वकांक्षी योजना सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। इसमें बताया कि वह एक प्लान के तहत देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को रोजगार देंगे। इससे बेरोजगारी दर में कमी लाई जा सकती है। इसके साथ ही 1 लाख लोगों से जुड़ी 10 करोड़ जिंदगियां बदल जाएंगी।


 

Sonu Sood Tweet on Twitter: Sonu Sood Provide One Lakh Job Plan under his good worker application plan
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा ‘नया साल, नई उम्मीदें। नई नौकरी के अवसर....और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम। प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर। आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें’। इसके लिए उन्होंने एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Tweet on Twitter: Sonu Sood Provide One Lakh Job Plan under his good worker application plan
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood

अभिनेता ने पोस्ट के जरिए बताया है कि नए साल में नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि मैं आगे आने वाले 5 सालो में 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की प्रतिज्ञा लेता हूं। 1 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 1 लाख 20 हजार 52 लोगों को नौकरियां दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood Tweet on Twitter: Sonu Sood Provide One Lakh Job Plan under his good worker application plan
सोनू सूद - फोटो : Twitter

सोनू सूद के पोस्टर में लिखा हुआ है कि प्रवासी मजदूर अब गुड वर्कर हैं। बता दें कि सोनू सूद पिछले साल लगे लॉकडाउन के समय से ही प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं और उनके लिए कुछ न कुछ करने की कोशिश करते रहते हैं। अभिनेता ने अनेक प्रकार से अब तक उन्हें मदद पहुंचाई है। अब वे प्रवासियों की सबसे अहम समस्या बेरोजगारी को दूर करना चाहते हैं। इसके लिए अपना नया प्लान लेकर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed