सब्सक्राइब करें

फिल्मों में नहीं ली एंट्री फिर भी चर्चा में छाए रहते हैं ये स्टार किड्स, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 08 Apr 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Suhana khan to Shanaya Kapoor these bollywood star kids did not enter in film industry yet they are popular
सुहाना खान, अहान पांडे, नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में स्टार किड्स की एक लंबी फौज देखने को मिली है। कुछ आउटसाइडर्स को छोड़ दें तो इन दिनों बॉलीवुड में चारों तरफ स्टार किड्स ही छाए हुए हैं। हालांकि बहुत से स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं ली है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी मशहूर हैं। उनकी तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो बिना फिल्मों में आए ही मचा रहें हैं धमाल।

Trending Videos
Suhana khan to Shanaya Kapoor these bollywood star kids did not enter in film industry yet they are popular
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना खान

इस लिस्ट में सुहाना खान का नाम होना लाजिमी है। बॉलीवुड के किंग खान की लाडली सुहाना अभी न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी मशहूर हैं। सुहाना अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। सुहाना फिल्मों में आएंगी या नहीं ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले काफी ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana khan to Shanaya Kapoor these bollywood star kids did not enter in film industry yet they are popular
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

नव्या नवेली नंदा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली फिल्मों में नहीं आईं हैं, लेकिन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर नव्या की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। नव्या सिर्फ अपनी ग्लमैरस तस्वीरें ही नहीं बल्कि अपने प्रोजेक्ट की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जिस पर यूजर्स प्रतिक्रिया देते हैं।

Suhana khan to Shanaya Kapoor these bollywood star kids did not enter in film industry yet they are popular
आर्यन खान - फोटो : Instagram

आर्यन खान

शाहरुख की बेटी सुहाना ही नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे आर्यन खान भी काफी मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। अभी तक आर्यन ने फिल्मों में एंट्री नहीं की है, लेकिन उनकी तस्वीरें काफी वायरल होती हैं। कुछ समय पहले आर्यन की कॉफी पीते एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर पर यूजर्स ने काफी कमेंट किया था।

विज्ञापन
Suhana khan to Shanaya Kapoor these bollywood star kids did not enter in film industry yet they are popular
शनाया कपूर - फोटो : Instagram

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। उनके लॉन्चिंग की घोषणा करण जौहर ने की थी। हालांकि फिल्मों में आने से पहले ही शनाया सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। उनकी ग्लमैरस तस्वीरें यूजर्स को काफी पसंद आती हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed