सब्सक्राइब करें

'उन्हें मुझे ढूंढना पड़ा था', सुहासिनी मुले को 'लगान' में इस तरह मिला आमिर खान की मां का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 14 Jun 2026 03:26 PM IST
सार

Lagaan 25 Years: फिल्म 'लगान' में दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने आमिर खान के किरदार 'भुवन' की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने बताया है कि उन्हें यह रोल कैसे मिला था।

विज्ञापन
Suhasini Mulay reveals how she get role of Aamir Khans mother in Lagaan
सुहासिनी मुले - फोटो : इंस्टाग्राम@mulay.14
15 जून 2025 को आमिर खान की फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर अनुभवी एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने बताया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा कैसे बनीं। उन्होंने फिल्म में आमिर खान के किरदार 'भुवन' की मां 'यशोदा माई' का रोल निभाया। अभिनेत्री ने बताया कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें ढूंढने के लिए काफी कोशिशें कीं।
Suhasini Mulay reveals how she get role of Aamir Khans mother in Lagaan
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashutoshgowariker
गोवारिकर को अच्छी लगी मुले की परफॉर्मेंस
पीटीआई से बातचीत में सुहासिनी ने बताया कि गोवारिकर ने टीवी पर फिल्म 'हू तू तू' का एक प्रमोशनल क्लिप देखा और तुरंत उसमें दिलचस्पी लेने लगे। प्रोमो देखने के बाद उन्होंने पूछा वह महिला कौन है? उस समय वहां मौजूद फिल्ममेकर की मां ने सुहासिनी मुले को मृणाल सेन की 1969 की मशहूर फिल्म 'भुवन शोम' में उनकी परफॉर्मेंस से पहचान लिया। उस पहचान ने उन्हें ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
Suhasini Mulay reveals how she get role of Aamir Khans mother in Lagaan
फिल्म लगान - फोटो : X
सुहासिनी मुले को ढूंढना पड़ा
सुहासिनी मुले ने बताया 'तो, उन्हें असल में मुझे ढूंढना पड़ा। 'कचरा' का रोल निभाने वाले आदित्य लखिया की मां को मैं बहुत अच्छी तरह जानती हूं। उन्होंने लखिया से संपर्क किया और उनकी मां के जरिए मेरा फोन नंबर लेकर मुझसे बात की।' यह इत्तेफाक था कि 'भुवन शोम' में डेब्यू करने के कई दशकों बाद, मुले ने 'लगान' में भी 'भुवन' नाम के ही एक और किरदार की मां का रोल निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suhasini Mulay reveals how she get role of Aamir Khans mother in Lagaan
फिल्म लगान आमिर खान - फोटो : X
'लगान' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'लगान' के 25 साल पूरे होने के मौके पर इसे 12 से 14 जून 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। इस फिल्म में सुहानी मुले के अलावा आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रैचेल शैली, पॉल ब्लैकथॉर्न, कुलभूषण खरबंदा, राजेन्द्र गुप्ता और रघुवीर यादव जैसे कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
Suhasini Mulay reveals how she get role of Aamir Khans mother in Lagaan
लगान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'लगान' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' का बजट 25 करोड़ रुपये था। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 58.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 46.39 रुपये का कलेक्शन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed