फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुजॉय घोष ने अगले साल के लिए फाइनल कीं ये दो फिल्में, मिराज क्रिएशन्स संग क्रिएट करेंगे मैजिक

Sun, 22 Nov 2020 11:33 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sujoy Ghosh will direction two films with Miraj Creations
सुजॉय घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कालजयी कृतियों ‘कहानी’, ‘अहल्या’, ‘बदला’ और ‘टाइपराइटर’ के निर्माता और निर्देशक सुजॉय घोष ने नए साल के नए इरादे जाहिर कर दिए हैं। सुजॉय ने प्रतिष्ठित कंपनी मिराज क्रिएशंस ने दो अद्भुत फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है। इन फिल्मों में सुजॉय की कंपनी भी सह निर्माता रहेगी।

Sujoy Ghosh will direction two films with Miraj Creations
सुजॉय घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दोनों बैनर तले बननेवाली दोनों फिल्मों में से पहली फिल्म का नाम है 'उमा' जिसके निर्देशन की कमान संभालेंगे तथागत और सुजॉय इससे क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर जुड़े रहेंगे। जबकि दूसरी फिल्म का लेखन और निर्देशन खुद सुजॉय घोष करेंगे और साथ ही वह इस फ़िल्म को को-प्रोड्यूस भी करेंगे। 

Sujoy Ghosh will direction two films with Miraj Creations
मंत्रराज पालीवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुजॉय के निर्देशन में प्रस्तावित यह फ़िल्म नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर की मशहूर कहानी 'काबुलीवाला' पर आधारित होगी और इस फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में होगी। इस बारे में मिराज ग्रुप के उपाध्यक्ष मंत्रराज पालीवाल कहते हैं, "हमने बेहतरीन फिल्में बनाने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया है। सुजॉय घोष जैसे नामचीन सिनेकार के साथ हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sujoy Ghosh will direction two films with Miraj Creations
सुजॉय घोष - फोटो : फाइल

वहीं सुजॉय भी इन दोनों फिल्मों को लेकर खासे रोमांचित हैं। वह कहते हैं, "मेरे लिए 'काबुलीवाला' हमेशा से ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। मिराज क्रिएशन्स और एवीएमए की बदौलत अब मैं अपने सपने को पर्दे पर साकार करने जा रहा हूं। इस खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।"

विज्ञापन
Sujoy Ghosh will direction two films with Miraj Creations
सुजॉय घोष, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एवीएए मीडिया के अविषेक घोष के मुताबिक इन दोनों कहानियों को परदे पर देख दर्शकों को वाकई एक सुखद सिनेमा की अनुभूति होगी। वहीं, मिराज क्रिएशन्स के बिजनेस हेड राज मलिक कहते हैं, "जाने-माने  फ़िल्मकार सुजॉय घोष के सहयोग से बन रहीं अनूठी किस्म की ये दोनों फिल्में मिराज क्रिएशन की मनोरंजन जगत में अपनी रचनात्मकता और विश्वसनीयता कायम करने की ठोस शुरुआत है।"

गोविंदा के बयान के बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा का बेटे के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed