सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अपने बयान दर्ज कराए थे। दोनों की ओर से अदालत में दिए गए स्टेटमेंट अब सामने आ गए हैं। इन बयानों से अब यह सामने आ चुका है कि ठग सुकेश कैसे अभिनेत्रियों को लालच देकर अपने जाल में फंसाता था।
Nora Fatehi: नोरा फतेही को गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर, बदले में दिया था यह ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा ने अपने बयान में बताया है कि सुकेश अपनी साथी पिंकी के जरिए इस तरह की जालसाजी को अंजाम देता था। नोरा के मुताबिक सुकेश ने उनसे अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहा था। बदले में उसने अभिनेत्री को अलीशान घर और महंगा लाइफस्टाइल देने का लालच दिया था। अपने बयान में नोरा ने बताया है कि वह पिंकी ईरानी के जरिए ही अपनी बात पहुंचाता था। अभिनेत्री ने अदालत में यह भी बताया है कि वह सुकेश से कभी नहीं मिली थीं और न उसकी ठगी के बारे में जानती थीं। नोरा ने बयान में दावा किया है कि ईडी ऑफिस में ही उन्होंने सुकेश को पहली बार देखा था।
Akhanda: मौके पर चौका मारने आ रही साउथ फिल्म ‘अखंड’, ओरिजनल साल भर पहले ही हो चुकी रिलीज
जैकलीन ने भी अपने बयान में बताया है कि सुकेश ने उन्हें भी महंगी लाइफस्टाइल का झांसा दिया था। अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा है कि ईरानी ने उनके मेकअप आर्टिस्ट से संपर्क में किया और उन्हें अपने भरोसा में लिया था। जैकलीन के मुताबिक पिंकी ईरानी ने सुकेश को सन टीवा का मालिक बताया था। जैकलीने के बयान के मुताबिक पिंकी ने उनसे कहा था कि सुकेश के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वह उन्हें देखना चाहता है।
Ajay Devgn-Tabu: दृश्यम 2-भोला के बाद फिर जमेगी अजय-तब्बू की जोड़ी, इस निर्देशक की फिल्म में दिखेंगे दोनों
अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि सुकेश कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट करता था। उसने एक बार भी यह लगने नहीं दिया कि वह एक ठग है। जैकलीन ने अपने बयान में बताया है कि जब वह केरल गई थीं तो उसने अपना प्राइवेट जेट दिया था। साथ ही उसने हेलीकॉप्टर राइट भी कराई थी। अभिनेत्री के मुताबिक वह केवल दो बार उससे मिली थीं।
Rakhi-Adil: राखी-आदिल के रिश्ते में नया मोड़, प्रेग्नेंसी को लेकर आपस में भिड़े मियां-बीवी! फैंस का घूमा माथा