फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स' और फिर आमने-सामने आए राखी-आदिल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 18 Jan 2023 07:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 18 Jan 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Pathaan Pm Modi Tushar Kalia kashmir files ss rajamouli rakhi mukesh ambani entertainment news
द कश्मीर फाइल्स, राखी सावंत- आदिल खान दुर्रानी - फोटो : social media

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हर दिन कुछ नया होना बहुत ही आम बात है। लेकिन यही आम बातें सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होती हैं।आए दिन फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती हैं। अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap Pathaan Pm Modi Tushar Kalia kashmir files ss rajamouli rakhi mukesh ambani entertainment news
तब्बू,अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। फैंस भी दोनों सितारे को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' में दोनों के किरदारों की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म के बाद अजय और तब्बू 'भोला' में भी साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में तब्बू एक बार फिर पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी। 
Ajay Devgn-Tabu: दृश्यम 2-भोला के बाद फिर जमेगी अजय-तब्बू की जोड़ी, इस निर्देशक की फिल्म दिखेंगे दोनों सितारे

Filmy Wrap Pathaan Pm Modi Tushar Kalia kashmir files ss rajamouli rakhi mukesh ambani entertainment news
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : amar ujala

राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां एक तरफ अभिनेत्री की मां ट्यूमर के कारण किसी को भी पहचान नहीं पा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ राखी के शौहर आदिल और उनके बीच पिछले काफी दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों राखी द्वारा किए गए उनकी शादी के शॉकिंग खुलासे के बाद जहां आदिल ने निकाह को बड़ी मुश्किल से स्वीकारा था। वहीं आज ही खबर आई थी कि राखी प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह मीडिया को खुद राखी ने बताया है, लेकिन अब उनके पति आदिल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देख साफ हो गया है कि एक बार फिर मियां-बीवी में एक बार फिर ठन ने वाली है। चलिए जानते हैं आखिर आदिल ने ऐसा क्या पोस्ट किया है...    
Rakhi-Adil: राखी-आदिल के रिश्ते में नया मोड़, प्रेग्नेंसी को लेकर आपस में भिड़े मियां-बीवी! फैंस का घूमा माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Pathaan Pm Modi Tushar Kalia kashmir files ss rajamouli rakhi mukesh ambani entertainment news
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आए-दिन नई जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि वह अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दोबारा सिनेमाघरों में री-रिलीज करने जा रहे हैं।
The Kashmir Files: सिनेमाघरों में इस दिन दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह

विज्ञापन
Filmy Wrap Pathaan Pm Modi Tushar Kalia kashmir files ss rajamouli rakhi mukesh ambani entertainment news
अवतार 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर पूरी दुनिया में जमकर कमाई कर रही है। विदेश ही नहीं यह फिल्म भारत में भी जमकर पसंद की जा रही है। हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 2000 करोड़ रुपये के आसपास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। लेकिन अब तक जिन लोगों ने अवतार 2 नहीं देखी है उनके लिए एक अच्छी खबर है।
Avatar 2: खुशखबरी...सिनेमाघरों में महज इतने रुपए में देख सकेंगे अवतार 2, सिनेमा लवर्स डे पर मिलेगा सुनहरा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed