सब्सक्राइब करें

Akhanda: मौके पर चौका मारने आ रही साउथ फिल्म ‘अखंड’, ओरिजनल साल भर पहले ही हो चुकी रिलीज

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 18 Jan 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Akhanda Hindi dubbed Nandamuri south film to release on 20 January original version released year ago RRR KGF
अखंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ की कुछ फिल्में हिंदी में डब होकर सफल क्या हो गईं, साउथ के निर्माताओं को लगता है कि हिंदी पट्टी के सारे दर्शक सिर्फ साउथ सिनेमा के लिए ही बेकरार हैं। साल की शुरुआत में फिल्म ‘द वाई’ का हश्र सब देख ही चुके हैं। इसके पहले बीते साल के आखिरी शुक्रवार को आई ‘कनेक्ट’ का भी कनेक्शन हिंदी सिनेमा के दर्शकों से नहीं बना। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘वारिसु’ को हिंदी सिनेमा के दर्शक नकार ही चुके हैं और अब इस शुक्रवार बारी है फिल्म ‘अखंड’ की। इस फिल्म का मूल संस्करण साल भर पहले ही साउथ में रिलीज हो चुका है।

Akhanda Hindi dubbed Nandamuri south film to release on 20 January original version released year ago RRR KGF
बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ और कांतारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बाहुबली', 'केजीएफ', 'आरआरआर' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों को कामयाबी को देखकर ही साउथ फिल्म 'कांतारा' कन्नड़ में रिलीज होने के बाद हिंदी में रिलीज हुई। अब इस फिल्म की देखा देखी तेलुगु फिल्म 'अखंड' भी डब होकर हिंदी में 20 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। साउथ की इससे पहले की रिलीज फिल्में और 'अखंडा' में अंतर सिर्फ यह है कि अखंड' एक साल के बाद हिंदी में डब होकर रिलीज हो रही है। और, तेलुगू में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले सैलून के बाहर दिखीं अथिया शेट्टी, चेहरे की चमक देख फैंस हुए घायल

Akhanda Hindi dubbed Nandamuri south film to release on 20 January original version released year ago RRR KGF
साउथ फिल्म अखंडा - फोटो : social media

फिल्म ‘अखंड’ को देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाने के लिए इसे बीते नवंबर गोवा में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी दिखाया गया। बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये कमाने वाली ये फिल्म बीते साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म है। फिल्म के हीरो नंदमूरि बालकृष्ण के करियर की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'सूर्यवंशम' बार-बार दिखाए जाने पर भड़का यह शख्स, चैनल को लेटर लिखकर पूछा- और कितनी बार...

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhanda Hindi dubbed Nandamuri south film to release on 20 January original version released year ago RRR KGF
कनेक्ट, कांतारा और अखंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'अखंड' को कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' और तमिल फिल्म 'कनेक्ट' से हौसला मिला है। ये फिल्मे पहले साउथ में रिलीज हो चुकी थी उसके बाद डब होकर हिंदी में रिलीज हुईं। 'कंतारा' कन्नड़ में 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर 14 अक्टूबर 2022 को  रिलीज हुई और खूब पसंद की गई। फिल्म का हिंदी में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.25 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: शाहिद का खेल खत्म करने राशि ने मिलाया विजय सेतुपति से हाथ, 'मेघा' के रोल में दमदार लगीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Akhanda Hindi dubbed Nandamuri south film to release on 20 January original version released year ago RRR KGF
कनेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल फिल्म 'कनेक्ट' 22 दिसंबर 2022 को साउथ में रिलीज हुई थी, वहां फिल्म कुछ नहीं चली तो इसे डब करके हिंदी में 30 दिसंबर 2022 को हिंदी में रिलीज किया गया। इस फिल्म में नयनतारा, सत्यराज, विनय राय के अलावा अनुपम खेर भी एक खास भूमिका में नजर आएं, लेकिन यह फिल्म कब आई और चली गई किसी को पता ही नहीं चला। अश्विन सरवनन द्वारा निर्देशित और राउडी पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने किया था।

यह भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed