{"_id":"62fdd57311db3b2abb5f1ab7","slug":"sukesh-chandrashekhar-gifts-to-jacqueline-fernandez-mini-cooper-horse-diamonds-are-creating-problem-to-hers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: जैकलीन के गले की फांस बने कॉनमैन सुकेश के दिए महंगे गिफ्ट, नहीं खत्म हो रहीं मुश्किलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: जैकलीन के गले की फांस बने कॉनमैन सुकेश के दिए महंगे गिफ्ट, नहीं खत्म हो रहीं मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम जब से जुड़ा है, अभिनेत्री की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर की ओर से दिए गए महंगे गिफ्ट ही अभिनेत्री के गले की फांस बन गए हैं और उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में ईडी की ओर से कई बार जैकलीन को कई बार समन जारी किया जा चुका है और पूछताछ भी की जा चुकी है।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन ही प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज को भी दोषी बनाया गया है और अब 31 अगस्त को दिल्ली कोर्ट इस चार्जशीट पर विचार करेगा। हालांकि इस मामले में पहले भी चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हुई है, लेकिन उसमें जैकलीन का नाम आरोपी के तौर पर नहीं था। अप्रैल में भी ईडी ने पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से 15 लाख रुपये कैश समेत 7.27 करोड़ के फंड अटैच किए थे।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : instagram
ऐसे में सुकेश की ओर से दिए गए गिफ्ट्स के चलते जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने बताया था कि सुकेश ने जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। इसके अलावा जैकलीन के परिवार को 1.3 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। यही नहीं एक वेब सीरीज के लेखक को जैकलीन की ओर से स्क्रिप्ट लिखने के लिए भी सुकेश ने 15 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, जैकलीन भी इस बात को मान चुकी हैं कि उन्हें कई महंगे गिफ्ट्स सुकेश ने दिए थे। ईडी को जैकलीन ने बताया था कि उन्हें एक लिमिटेड एडिशन का परफ्यूम, हर हफ्ते वीन एल्कलाइन पानी की बोतलें। नौ-नौ लाख की तीन बिल्लियां और 52 लाख रुपये का अरबी घोड़ा भी दिया था। गुच्ची और शनेल के तीन डिजाइनर बैग, लूई वीटॉन के जूते, दो डायमेंड इयररिंग, गुच्ची के दो जिम वेयर, मल्टी कलर स्टोन के दो ब्रेसलेट और हेमीज ब्रेसलेट मिला था। साथ ही सुकेश ने उन्हें मिनी कूपर कार भी दी थी, जिसको लेकर जैकलीन ने दावा किया था कि उन्होंने इसे लेने से मना किया था और वापस लौटा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।