फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukesh Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही खोलेंगी कई राज, सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बनेंगी सरकारी गवाह

Wed, 22 Dec 2021 03:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
sukesh money laundering case nora fatehi to appear as prosecution witness against sukesh chandrasekhar
नोरा फतेही - फोटो : instagram

हाल ही में 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ था। जिसके बाद इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम लिया था। पूछताछ में सुकेश ने जैकलीन को लाखों के गिफ्ट देने की बात कही थी। इसके अलावा चार्जशीट में एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम भी लिया गया था। सुकेश के मुताबिक उसने नोरा को एक महंगी कार गिफ्ट की थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी। ईडी की पूछताछ में नोरा फतेही ने अपनी ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। अब इस मामले में एक और खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह बनने जा रही हैं।

sukesh money laundering case nora fatehi to appear as prosecution witness against sukesh chandrasekhar
नोरा फतेही - फोटो : instagram

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह बनेंगी नोरा फतेही-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस नोरा फतेही अब ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह बनेंगी। वे अभियोजन पक्ष की तरफ से सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह के तौर पर पेश होंगी। हाल ही में सुकेश ने आरोप लगाया था कि उसमें चेन्नई में हुए एक इवेंट में नोरा फतेही को बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट में दिया था। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने नोरा से पूछताछ की थी लेकिन नोरा ने सभी आरोपों को गलत करार दिया था। अब इस मामले में नोरा के गवाह बनने के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।  

sukesh money laundering case nora fatehi to appear as prosecution witness against sukesh chandrasekhar
नोरा फतेही - फोटो : instagram

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जब प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से नोरा फतेही से पूछताछ में नोरा फतेही ने बीएमडब्ल्यू कार को लेकर बताया था कि उन्हें ये कार बतौर गिफ्ट नहीं बल्कि इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दी गई थी। नोरा ने बताया कि सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल ने सबके सामने इसकी अनाउंसमेंट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sukesh money laundering case nora fatehi to appear as prosecution witness against sukesh chandrasekhar
सुकेश, जैकलीन और नोरा - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ ठगी के मामले में दायर की गई थी चार्जशीट-
आपके बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और अन्य छह लोगों के खिलाफ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर की गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक नई बातें सामने आ रही हैं। जैकलीन और नोरा समेत इस मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में ईडी हर तरह से इस केस को खंगालने में जुटी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed