{"_id":"61fc00095477c220b21a7c02","slug":"sukesh-reacts-to-the-leak-of-his-private-pictures-with-jacqueline-fernandez","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: निजी तस्वीरें लीक होने पर भड़का सुकेश चंद्रशेखर, बताया- जैकलीन को क्यों दिए महंगे तोहफे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Money Laundering Case: निजी तस्वीरें लीक होने पर भड़का सुकेश चंद्रशेखर, बताया- जैकलीन को क्यों दिए महंगे तोहफे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
200 करोड़ की ठगी के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस केस में सुकेश द्वारा जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने की बात सामने आई थी लेकिन दोनों के रिलेशनशिप में होने के खुलासे के बाद उनकी निजी तस्वीरें भी पब्लिक हो गयी, जिसके बाद अब सुकेश ने भी इन तस्वीरों को लेकर रिएक्ट किया है और जेल के अंदर से पत्र लिखकर कहा कि ये निजता का हनन है।
2 of 4
सुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी तस्वीरें लीक होने पर जेल से लिखा पत्र-
जैकलीन संग निजी तस्वीरें पब्लिक होने के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए एक लेटर लिखकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ये काफी दुखद और परेशान कर देने वाला है। किस तरह से निजी तस्वीरें फैलाई गई हैं ये बात मुझे पिछले सप्ताह न्यूज से पता चली। ये किसी के भी पर्सनल स्पेस और निजता का उल्लंघन करना है। इसी के साथ सुकेश ने पत्र में उसकी और जैकलीन की तस्वीरों को गलत तरीके से पेश न करे की भी अपील की है।
3 of 4
सुकेश और जैकलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया क्यों दिए महंगे गिफ्ट-
सुकेश ने लिखा, मैं निवेदन करता हूं कि जैकलीन को गलत तरीके से न पेश करें, ये उसके लिए आसान नहीं है। जिसने मुझे निस्वार्थ प्यार किया। मैं पहले भी बता चुका हूं कि जैकलीन का मनी लॉन्ड्रिंग केस से कोई लेना देना नहीं है। मैंने जैकलीन और उनके परिवार के लिए जो भी किया, वह कोई भी शख्स उसके लिए करेगा, जिससे वह प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुकेश, जैकलीन और नोरा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर का ये दावा है कि वह और जैकलीन एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे, तो वहीं जैकलीन ने इस तरह का कोई भी रिश्ता होने से इंकार किया है और खुद को इस मामले में पीड़ित बताया है। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का नाम आने के बाद उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। इस मामले में जैकलीन समेत, नोरा फतेही जैसे कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।