{"_id":"59dc726e4f1c1b6f548b6ab0","slug":"sumeet-vyas-and-karan-kundra-fought-each-other-when-they-lost-route-during-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग करने गए थे दो टीवी एक्टर, आखिर ऐसा क्या हुआ कि भिड़ गए दोनों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग करने गए थे दो टीवी एक्टर, आखिर ऐसा क्या हुआ कि भिड़ गए दोनों?
Tue, 10 Oct 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Tue, 10 Oct 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर सुमित व्यास और करण कुंद्रा की बीच उस समय लड़ाई शुरू हो गई, जब दोनों शो की शूटिंग के लिए जंगल में गए थे। कुछ ऐसा भी हुआ, नौबत हाथापाई तक पहुंच गई..
2 of 4
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार दोनों टीवी एक्टर अपनी आने वाली वेब सीरीज 'स्टूपिड मैन स्मार्ट फोन' की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थे। यहां के जगलों में शूटिंग के बाद जब दोनों एक्टर जंगल से बाहर मठ जाने के लिए निकलने लगे तो रास्ता भटक गए। इसे लेकर दोनों ने एक-दूसरे से झगड़ा करना शुरू कर दिया।
3 of 4
बताया जा रहा है कि सुमित मठ में भिक्षुओं से मिलने के लिए लंबे रास्ते से जाना चाहते थे, वहीं करण कुंद्रा को छोटे रास्ते से जाना पंसद था, जिसके चलते दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों ने मठ जाने के लिए अपनी पंसद के हिसाब से रास्ते चुने और वहां से चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मामला उस समय और गर्मा गया जब करण कुंद्रा, सुमित व्यास से पहले मठ पहुंच गये। वहीं सुमित जंगल में रास्ता भटक गये थे, मगर जब किसी तरह सुमित मठ पहुंचे तो करन उनसे मजाक करने लगे। जिसके बाद सुमित अपना आपा खो बैठे और दोनों के बीच बहस झिड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि शूटिंग पर मौजूद बाकी क्रू को आकर दोनों का बीच बचाव करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।