बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की हाल ही में बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। इन फोटोज के सामने आने के बाद से ही लोगों ने अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर ट्वीट्स व मीम्स की बाढ़ आ गई। अभिनेता को ट्रोल किया जाने लगा, वहीं कुछ लोगों द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी। जिसमें कहा गया कि अभिनेता की इन तस्वीरों से 'महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है'। इस पर अब तक कई सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और टीवी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने भी इस बारे में अपनी राय रखी है।
Sumona Chakravarti: रणवीर सिंह पर FIR दर्ज होने पर सुमोना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मैं एक महिला हूं लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन