फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: रविवार को तेज हुई एनिमल की दहाड़, जानें बाक्स ऑफिस पर कैसा रहा सैम बहादुर का कलेक्शन

Mon, 11 Dec 2023 08:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 11 Dec 2023 08:36 AM IST
सार

एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैम बहादुर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं कि 10वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur 2nd Sunday earning Details here
एनिमल और सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला
सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैम बहादुर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं कि 10वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?

 
Sunday Box Office Collection Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur 2nd Sunday earning Details here
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

एनिमल 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल खब तारीफ बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कई रिकोर्ड ब्रेक कर चुकी है। 

Dilip Kumar: आजादी के आंदोलन में शामिल हुए थे दिलीप कुमार, ट्रेजडी किंग ने इस वजह से जेल में काटी थीं रातें

Sunday Box Office Collection Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur 2nd Sunday earning Details here
एनिमल - फोटो : अमर उजाला
एनिमल ने दूसरे शनिवार को यानी कि नौवें दिन 34.74 करोड़ का कारोबार किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे रविवार को 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही रणबीर कपूर स्टारर एनिमल अब तक 432.27 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur 2nd Sunday earning Details here
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला

सैम बहादुर
विक्की कौशल की सैम बहादुर भी एनिमल के तूफान के आगे मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur 2nd Sunday earning Details here
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला

सैम बहादुर ने दूसरे शनिवार को 6 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी। वहीं, दूसरे रविवार को भी फिल्म ने जबर्दस्त कारोबार किया है। विक्की कौशल की फिल्म ने 10वें दिन 7 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। विक्की के साथ इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

Tripti Vs Sara: ‘भूल भुलैया 3’ में सारा के नाम पर नहीं लगी मुहर, रणबीर के बाद कार्तिक की हीरोइन बनेंगी तृप्ति!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed