फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही 'अवतार 2'-'दृश्यम 2', तीसरे दिन 'सर्कस' ने किया इतना कलेक्शन

Mon, 26 Dec 2022 08:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 26 Dec 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Report Ajay Devgn drishyam 2 Ranveer Singh Cirkus James Cameron Avatar 2 collection
अवतार 2, सर्कस - फोटो : Social media

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह टिकट खिड़की पर बढ़िया प्रदर्शन करेगी, लेकिन समीक्षकों से मिली नकारात्मक प्रतीक्रिया के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल बेहाल है। 'सर्कस' का पहले दिन ही दम निकल गया था। इसके अलावा वीकएंड पर 'अवतार 2' की कमाई में बढ़ोतरी के साथ इसका जलवा देखने को मिला। वहीं छठे हफ्ते में भी 'दृश्यम 2' का कलेक्शन सभी को चौंका रहा है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

Sunday Box Office Report Ajay Devgn drishyam 2 Ranveer Singh Cirkus James Cameron Avatar 2 collection
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस
रणवीर सिंह की 'सर्कस' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेताओं की अदाकारी से सजी इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि इस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंचेंगे, लेकिन ओपनिंग डे से ही इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा। हालांकि, पहले दिन के मुकाबलें दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन यानी शनिवार को 'सर्कस' ने 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं तीसरे दिन के कारोबार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई 7.45  करोड़ रुपये रही है। तीन दिनों में किए खराब प्रदर्शन के बाद इसका कुल कलेक्शन 20.10 करोड़ रुपये हो गया है।  
Year Ender 2022: अगले साल इन सेलेब्स के घर में गूंजेंगी किलकारियां, ये कपल देंगे माता-पिता बनने की खुशखबरी

Sunday Box Office Report Ajay Devgn drishyam 2 Ranveer Singh Cirkus James Cameron Avatar 2 collection
अवतार 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवतार 2
टिकट खिड़की पर हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आलम यह है कि इस फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा दर्शक भारत के सिनेमाघरों में दूसरे को देखने पहुंच रहे हैं। जहां वीकडेज में 'अवतार 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी, वहीं वीकएंड पर एक बार फिर इस फिल्म ने धुंआधार कमाई की है। 'अवतार 2' के रविवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 10वें दिन 25 करोड़ का कारोबार किया है। इसे मिलाकर फिल्म की अब कुल कमाई 252.70 करोड़ हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Report Ajay Devgn drishyam 2 Ranveer Singh Cirkus James Cameron Avatar 2 collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी यह फिल्म छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। टिकट खिड़की पर 'दृश्यम 2' को रिलीज हुए 38 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार है। यह हम नहीं बल्कि 'दृश्यम 2' के छठे रविवार की कमाई के आंकड़े बोल रहे हैं। 38वें दिन फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें फिल्म की कमाई के आंकड़े सभी को चौंका रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'दृश्यम 2' ने 38वें दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई  228.23 करोड़ रुपये हो गई है। 
Chris Hemsworth- Elsa Pataky: थॉर को कैसे हुई थी मोहब्बत? जानें कैसे करीब आए एल्सा पाटकी और क्रिस हेम्सवर्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed