फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office: कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ 150 करोड़ के पार, 'विक्रम' के आगे धीमी पड़ी 'मेजर' की रफ्तार

Mon, 06 Jun 2022 09:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 06 Jun 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
sunday box office report akshay kumar film samrat prithviraj fail in front of kamal haasan vikram and adivi sesh major
विक्रम, भूल भुलैया 2, मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में तीन फिल्में एकसाथ रिलीज हुई थीं। ऐसे में फैंस पूरी तरह कन्फ्यूज थे कि क्या देखें और क्या नहीं। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और कमल हासन की फिल्म विक्रम में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं आदिवी शेष की मेजर भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जब बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर है तो ऐसे में तीनों के कलेक्शन पर भी असर देखने को मिल रहा है। विक्रम के आगे अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज धराशायी होती दिख रही है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस रविवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

sunday box office report akshay kumar film samrat prithviraj fail in front of kamal haasan vikram and adivi sesh major
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रम
कमल हासन की फिल्म विक्रम को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिल रहा है। दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ ये फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है। दो दिन के अंदर विक्रम ने देश में 60.75 करोड़ की कमाई की है। तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने देशभर में सभी भाषाओं में 31 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने देश भर में अब तक 91.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

sunday box office report akshay kumar film samrat prithviraj fail in front of kamal haasan vikram and adivi sesh major
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

मेजर
आदिवी शेष की फिल्म मेजर कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर चल रही है। शुरुआती दो दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने देशभर में करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में देश भर में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 21.30 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday box office report akshay kumar film samrat prithviraj fail in front of kamal haasan vikram and adivi sesh major
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी खराब प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। शुरुआती दो दिनों में इस फिल्म ने देशभर में मात्र 23.30 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। वहीं शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक तीसरे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16.20  करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 39.50 करोड़ हो गया है।   

विज्ञापन
sunday box office report akshay kumar film samrat prithviraj fail in front of kamal haasan vikram and adivi sesh major
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूल भुलैया 2
पिछले 16 दिनों से कार्तिक आर्यन दर्शकों के दिलों में अपना जादू दिखाने में सफल रहे हैं। 17वें दिन इस फिल्म ने देशभर में 5.50 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 154.61 करोड़  की कमाई कर  ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed