{"_id":"6327d617e4f2634a760f257c","slug":"sunday-box-office-report-brahmastra-part-one-shiva-collection-day-10-karthikeya-2-cobra-sita-ramam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: ब्रह्मास्त्र के वार से पस्त हुईं अन्य फिल्में, जानें रविवार को कैसा रहा सबका रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: ब्रह्मास्त्र के वार से पस्त हुईं अन्य फिल्में, जानें रविवार को कैसा रहा सबका रिपोर्ट कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 19 Sep 2022 08:09 AM IST
सार
यह साल शुरुआत से ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में इसी महीने रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र हिंदी सिनेमा की लाज बचाती नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह साल शुरुआत से ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में इसी महीने रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र हिंदी सिनेमा की लाज बचाती नजर आ रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन जमकर कमाई कर रही है। रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड कायम किए है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र के अलावा अन्य फिल्में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इन फिल्मों में साउथ सिनेमा भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के रविवार के रिपोर्ट कार्ड के बारे में-
2 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी एक अलग दुनिया की वजह से दर्शकों को लुभाने में काफी हद तक सफल रही है। फिल्म हर दिन चौंकाने वाले आंकड़ों में कमाई कर रही है। इस दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला है। इसी बीच अब फिल्म के रविवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अपनी रिलीज के 10वें दिन 16.30 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक देशभर में 215.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर फिल्म 'कार्तिकेय 2' को रिलीज हुए पांच हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। हालांकि, फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने अब तक देशभर में 84.71 करोड़ कमा लिए है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 115.45 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीता रामम
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘सीता रामम’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने इसी महीने की दो तारीख को फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज किया गया। 30 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले ही अपनी लागत निकाल चुकी है। ऐसे में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए इस को अब अमेजन प्राइम पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कोबरा ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ बॉक्स ऑफिस पर बेदम होती दिख रही है। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद भी यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। ओपनिंग डे पर 17.45 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म के कारोबार में दिन-प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म चियान विक्रम 25 अलग-अलग अवतार में नजर आए है। अजय आर ज्ञानमुथु द्वारा लिखित और निर्देशित ‘कोबरा’ में चियान विक्रम के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।