फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका-अर्जुन और अभिनंदन सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 03 Mar 2019 01:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 Mar 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
sunday funday column film on abhinandan to malaika arjun marriage plan
malaika-arjun, abhinandan - फोटो : social media

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई खबरें रहीं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। चाहे वो विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी हो या मलाइका-अर्जुन की शादी का प्लान। वहीं इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं। आज 'संडे-फंडे' कॉलम में देखिए ऐसी ही बड़ी खबरें जो इस हफ्ते सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं।

sunday funday column film on abhinandan to malaika arjun marriage plan
abhinandan varthaman - फोटो : ANI

अभिनंदन पर फिल्म बनाने की तैयारी
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के वापस भारत लौटने पर सभी देशवासियों ने खुशी जताई। पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच के घटनाक्रम को लेकर कई प्रोड्यूसर फिल्में बनाना चाहते हैं। हफिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले में लगभग 40 जवान शहीद हुए थे। इस घटना पर भी फिल्म बनाने का आइडिया निकाला गया था और तो और इस फिल्म के लिए कई टाइटल भी निकाले गए। पुलवामा: द डेडली अटैक, पुलवामा अटैक वर्सेस सर्जिकल स्ट्राइक्स 2.0, बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, अभिनंदन, विंग कमांडर अभिनंदन, पुलवामा: द सर्जिकल स्ट्राइक, वॉर रूम, हिंदुस्तान हमारा है, पुलवामा टैरर अटैक सहित कई टाइटल को निर्माता पहले से ही बुक कराना चाहते हैं।

sunday funday column film on abhinandan to malaika arjun marriage plan
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media

'लुका छुपी' और 'सोनचिड़िया' रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार लुका छुपी और सोनचिड़िया रिलीज हुईं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेेयी और भूमि पेडनेकर अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday funday column film on abhinandan to malaika arjun marriage plan
kangana ranaut - फोटो : social media

ऋतिक समेत कई सेलिब्रिटीज पर भड़कीं कंगना रनौत 
कंगना रनौत हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में पहुंची। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस प्रोग्राम में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री, करण जौहर और अपने रिलेशनशिप के बारे में कई खुलासे किए। कंगना ने कहा कि वो अपने दम पर सक्सेस हुई हैं। उन्हें किसी हीरो की जरूरत नहीं है। वो कहती हैं, 'मुझे फिल्म इंडस्ट्री से किसी का सपोर्ट नहीं चाहिए। मैंने खुलकर कहा था कि मैं खान एक्टर्स के साथ काम नहीं करूंगी।'

विज्ञापन
sunday funday column film on abhinandan to malaika arjun marriage plan
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter

मलाइका-अर्जुन की शादी की डेट हुई Leak
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बात का खुलासा डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed