{"_id":"5a892ffa4f1c1bcb268ba8e2","slug":"suneil-shetty-s-son-ahaan-shettey-to-debut-bollywood-opposite-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में एंट्री कर रहा सुनील शेट्टी का बेटा, इस खान की बेटी के साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में एंट्री कर रहा सुनील शेट्टी का बेटा, इस खान की बेटी के साथ आएंगे नजर
Sun, 18 Feb 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ahaan and Suneil Shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अब स्टार किड्स के डेब्यू की बारी आ चुकी है जिसमें श्रीदेवी से लेकर सैफ अली खान की बेटी शामिल है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। हम बात कर रहे 90 के दशक के हीरो सुनील शेट्टी के बेटे की।
2 of 5
Ahaan And Sara
खबर है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। बता दें कि उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को जोड़ा जा रहा है। फिलहाल अहान एक्टिंग सीख रहे हैं और फिट शरीर के लिए जिम में पसीना भी बहा रहे हैं।
3 of 5
Ahaan and Suneil Shetty
बताया जा रहा है कि अहान की फिल्म को लेकर करण जौहर और साजिद नाडियावाला लंबे अर्से बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। वहीं दोनों ने ही अहान के साथ सारा को सिलेक्ट करने का मन बनाया है। देखा जाए तो साल 2018 में बॉलीवुड में कई बदलाव लाने वाला साल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ahaan Shetty
वहीं, करण फिल्म 'धड़क' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्लवी कपूर और एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर लीड रोल में होंगे। फिल्म धड़क सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है। सैराट अकेली ऐसी मराठी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
Ahaan Shetty
करण की इस साल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' भी आ रही है जिसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार करेंगे। इतना ही नहीं सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में बिजी है जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में होंगे। फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।