सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Suniel Shetty Birthday: एक्टर नहीं खिलाड़ी बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Aug 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty Birthday: actor wanted to became a crickter know more about his movies and net worth
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक्शन से लेकर लव स्टोरी और कॉमेडी फिल्मों तक सुनील शेट्टी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अपने तीस वर्ष के करियर में सुनील शेट्टी सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखा ही नहीं था। मगर, जब फिल्मों में काम किया तो यहां इनका जादू चल पड़ा और आज नतीजा सबके सामने है। एक्टिंग के साथ-साथ सुनील शेट्टी बिजनेसमैन भी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Trending Videos
Suniel Shetty Birthday: actor wanted to became a crickter know more about his movies and net worth
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर के मुल्की में हुआ था। सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ काम करने के लिए कोई एक्ट्रेस तैयार नहीं थी, क्योंकि वह नए एक्टर थे। मगर, बाद में दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने रजामंदी दिखाई और इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली। इस फिल्म के बाद वह एक्शन हीरो बनकर उभरे। साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी और 2001 में आई 'धड़कन' ने सुनील को लोकप्रिय बना दिया। इनके अलावा 'दिलवाले', 'अंत', 'गोपी किशन', 'कृष्णा', 'रक्षक', 'बॉर्डर', 'भाई', 'हेराफेरी' जैसी सौ से ज्यादा फिल्मों में एक्टर काम कर चुके हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में सब अन्ना के नाम से पुकारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty Birthday: actor wanted to became a crickter know more about his movies and net worth
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आज इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी की अलग पहचान है। मगर, रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी को एक्टिंग का कोई शौक नहीं था। वह तो क्रिकेटर बनना चाहते थे, इसलिए स्पोर्ट्स पर उनका ज्यादा फोकस था। अभिनय के बारे में उन्होंने सोचा नहीं था। एक बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा था, 'मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता था। खिलाड़ी बनने के लिए मैंने मार्शल आर्ट सीखा और फिटनेस पर ध्यान दिया,लेकिन क्या पता था कि मार्शल आर्ट्स एक्टिंग और फिल्मों में काम आएगी।' बता दें कि सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट हैं। एक्टिंग के अलावा सुनील शेट्टी फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा चुके हैं। पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इनका प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने 'खेल', 'रक्त' और 'भागमभाग' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं, लेकिन फिल्म प्रोडक्शन में इन्हें सफलता नहीं मिल पाई। एक्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन के अलावा सुनील शेट्टी बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कई रेस्टोरेंट और क्लब हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुनील शेट्टी ने होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की हुई है।

Suniel Shetty Birthday: actor wanted to became a crickter know more about his movies and net worth
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इनकी पत्नी का नाम माना शेट्टी है और इनकी एक बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी है। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। सुनील शेट्टी ने माना को एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था, जहां वह अक्सर अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। माना से दोस्ती करने के लिए अन्ना ने उनकी बहन को दोस्त बनाया। सुनील शेट्टी और माना को एक-दूसरे से शादी के लिए अपने-अपने परिवारों को मनाने में करीब नौ साल का वक्त लगा। 25 दिसंबर 1991 को दोनों ने शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है। सुनील शेट्टी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की सालाना इनकम करीब 100 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed