सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां वीडियो और तस्वीरें वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। अपने अनोखे डांस, गाने और दूसरी प्रतिभाओं के चलते कई बार आम लोग रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा गोविंदा के सुपरहिट गानों पर धमाकेदार डांस करता नजर आ रहा है। बच्चे के इस डांस को देखकर सोशल मीडिया यूजर उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। खास बात ये है कि बच्चे के डांस ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का ध्यान भी खींच लिया है।
गोविंदा के गानों पर बच्चे के डांस ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग, सुनील शेट्टी बोले- चलो इसे मशहूर बनाते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी ने बच्चे का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि चलो इस बच्चे को मशहूर बनाते हैं। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर्स भी बच्चे के डांस मूव्स की काफी तारीफ कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने बच्चे के वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'धन्यवाद आशीष चौहान, इस शानदार बच्चे की प्रतिभा को साझा करने के लिए'।
Thank you @ashishchauhan for sharing the talent of this brilliant boy. God bless him and may he conquer the world with his dancing skills. Let's make him famous. https://t.co/4M27xFOM3P
आगे सुनील शेट्टी ने लिखा कि, 'भगवान इस बच्चे को आशीर्वाद दें और ये अपने डांस से ही दुनिया में जीत हासिल करे। चलो इस मशहूर बनाते हैं'। सुनील शेट्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा गोविंदा के गानों पर जबरदस्त अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि एक्सप्रेशन में भी गोविंदा को टक्कर देता नजर आ रहा है।
बता दें कि इस वीडियो को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था। वीडियो को अभी तक 80 हजार से भी ज्यादा बार देखा चुका है। बात करें सुनील शेट्टी की तो हाल ही में उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर ट्वीट किया था। अपने ट्वीट को लेकर सुनील शेट्टी काफी चर्चा में भी आ गए थे।
We must always take a comprehensive view of things, as there is nothing more dangerous than half truth. #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda @hiteshjain33 https://t.co/7rNZ683ZAU
सुनील शेट्टी ने विदेशी कलाकारों के किसान आंदोलन के ट्वीट पर जवाब दिया था जिसमें उन्होंने आंदोलन के दुष्प्रचार को रोकने की सलाह दी थी। सुनील ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हमें बातों को हर नजरिए से देखना चाहिए क्योंकि आधे सच से खतरनाक कुछ भी नहीं होता है'। सुनील शेट्टी की फिल्मों की बात करें तो वो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है, लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द ही किसी बड़े प्रोजक्ट में काम करने की घोषणा कर सकते हैं।