सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अथिया और केएल राहुल के अफेयर की खबरों पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अगर ऐसा है तो...'

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 07 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
suniel shetty reply to question about athiya shetty and kl rahul
athiya shetty - फोटो : social media

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। खबरें हैं कि अथिया क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया हालांकि दोनों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एक इवेंट में पहुंचे सुनील शेट्टी से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।

Trending Videos
suniel shetty reply to question about athiya shetty and kl rahul
suniel shetty - फोटो : social media

बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि 'मैं उसकी जगह रिलेशनशिप में नहीं हूं। आपको अथिया से इस बारे में पूछना चाहिए।' सुनील शेट्टी से आगे पूछा गया कि 'अगर अथिया की डेटिंग की अफवाह सही हैं तो क्या वो उस रिश्ते को स्वीकार करेंगे?' सुनील शेट्टी ने कहा- 'आप आकर मुझे बताइएगा अगर ऐसा हुआ तो। हम बैठकर इस पर बातें करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
suniel shetty reply to question about athiya shetty and kl rahul
Suniel Shetty - फोटो : Social Media

इससे पहले बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि 'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है। मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।' हालांकि यहां सुनील शेट्टी ने अथिया के लिए किसी का नाम नहीं लिया।

suniel shetty reply to question about athiya shetty and kl rahul
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया और केएल राहुल न्यू ईयर का जश्न मनाने थाईलैंड पहुंचे थे। जहां से दोनों की साथ की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों जब मुंबई लौटे तो साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था। अथिया और केएल राहुल अपने दोस्तों के साथ नजर आए। इस दौरान उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्माह सिद्दीकी भी थे।

विज्ञापन
suniel shetty reply to question about athiya shetty and kl rahul
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो अथिया के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक फोन बूथ पर खड़े हैं। इस तस्वीर के साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?' बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है। केएल राहुल की इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने कमेंट किया है। अहान शेट्टी ने जहां हंसने का इमोटिकॉन बनाया वहीं सुनील शेट्टी ने हाथ से ग्रेट का इमोटिकॉन पोस्ट किया।

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियों में जुटे भाई टोनी, वीडियो शेयर कर कही ये बात 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed