सब्सक्राइब करें

नरगिस को याद कर भावुक हो गए थे सुनील, कहा था- कोई कैसे किसी के बिना जीता है

अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 12 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
sunil dutt cried in an interview while remembering Nargis
इतिहास का पर्दा- सुनील दत्त - फोटो : अमर उजाला

बड़े पर्दे पर आपने कई ऐसी लव स्टोरीज देखी होंगी जो आपके दिल को छू गई होंगी लेकिन कई कुछ रीयल लव स्टोरीज रील लव स्टोरीज से बढ़कर होती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी सुनील दत्त और नरगिस की। दोनों की लव स्टोरीज के आपने कई किस्से सुने होंगे, लेकिन इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कुछ अनुसने किस्से जो आपके भी दिल को छू जाएंगे।

Trending Videos
sunil dutt cried in an interview while remembering Nargis
सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

11 मार्च 1958 को सुनील दत्त और नरगिस शादी के बंधन में बंधे थे। सुनील के जीवन में नरगिस काफी खास थीं। इस बारे में खुद सुनील कई इंटरव्यूज में बात कर चुके थे। ऐसे ही एक इंटरव्यू में सुनील से पूछा गया था कि, 'आपकी सफलता के पीछे किस महिला का हाथ था और आप अपनी सफलता का श्रेय किसे देते हैं?'  

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil dutt cried in an interview while remembering Nargis
नरगिस-सुनील दत्त

इस सवाल के जवाब में सुनील ने कहा था,  हर मर्द की तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ होता है, वैसे ही मैं ये भी समझता हूं कि मर्द की बरबादी के पीछे भी महिला का हाथ होता है। मगर मैं इस मामले में जरा खुशनसीब रहा, जरा लकी रहा। मेरी जिंदगी में बहुत सी औरतों का हाथ रहा है, सब से बड़ी तो मेरी मां थी। इसके बाद मेरी जिंदगी में एक ऐसी महिला आईं जो न सिर्फ एक बहुत अच्छी महिला थीं बल्कि एक महान कलाकार भी थीं। उनके साथ ही मेरे जीवन में काफी कुछ अच्छी चीजें आईं। खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनको जीवन में किसी न किसी महिला का सहारा मिलता है। चाहें वो बेटी के रूप में हो, बहन के रूप में हो, पत्नी के रूप में हो या फिर मां के रूप में।'

sunil dutt cried in an interview while remembering Nargis
sunil dutt and nargis

आगे इंटरव्यू में सुनील से सवाल पूछा गया था कि फिल्मों के अलावा वो अपना वक्त कैसे बिताते हैं? इस सवाल पर सुनील ने कहा था, 'सिर्फ एक अच्छा कलाकार बनना काफी नहीं होता है। इसके साथ ही जरूरी होता है एक अच्छा इंसान होना। मेरी पत्नी (नरगिस) अब इस दुनिया में नहीं हैं, वो एक स्पेशल स्कूल चलाती थीं, चूंकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो उस स्कूल को मैं अपना वक्त देता हूं। इसके साथ ही मेरी पत्नी की मौत कैंसर से हुई थी, तो कैंसर अस्पताल में भी मैं हर रविवार जाता हूं और लोगों को वक्त देता हूं। मैं सोचता हूं कि जो काम वो छोड़ गई हैं अगर मैं वो पूरा कर पाया तो मुझे लगेगा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ कर लिया।'

विज्ञापन
sunil dutt cried in an interview while remembering Nargis
Sunil Dutt, Nargis - फोटो : social media

3 मई 1981 को नरगिस ने इस दुनिया को कैंसर के चलते अलविदा कह दिया था। नरगिस की मौत से न सिर्फ उनके करीबियों को बल्कि उनके हर फैन को भी ऐसा महसूस हुआ था जैसे कोई अपना चला गया हो। लेकिन उनकी मौत का असर सुनील दत्त पर कैसे हुआ और क्या बदला सुनील की जिंदगी में। इस सवाल पर सुनील भावुक हो गए थे और नम आंखों से उन्होंने कहा था, 'मैं इस बारे में कुछ कह नहीं सकता, इंसान सोचता है कि किसी के जाने के बाद वो जी नहीं पाएगा। लेकिन पता नहीं कैसे जी जाते हैं लोग। खैर अब मैं खुद जी रहा हूं, अब जो मेरी जिंदगी है उस पर मुझे मदर इंडिया का एक गाना बहुत याद आता है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed