{"_id":"5ad5605d4f1c1b57098b503b","slug":"sunil-grover-ropped-in-for-vishal-bharadwaj-film-chhuriyaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर को विशाल भारद्वाज ने दिया ऑफर, दो हीरोइनों वाली फिल्म में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील ग्रोवर को विशाल भारद्वाज ने दिया ऑफर, दो हीरोइनों वाली फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन,एक्टर सुनील ग्रोवर के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। एक तरफ उनकी क्रिकेट कॉमेडी शो को दर्शकों से तारीफें मिल रही हैं, आए दिन उनके शो से कोई ना कोई बड़ा नाम जुड़ता जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उन्हें बॉलीवुड ऑफर्स भी मिलने शुरू हो चुके हैं।
2 of 5
Sunil Grover
मशहूर फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज ने सुनील ग्रोवर को अपनी फिल्म 'छुर्रियां' में कास्ट किया है। उनके अलावा मशहूर एक्टर और कॉमेडियन विजय राज को भी साइन किया गया है। फिल्म दो बहनों की कहानी है जिसमें 'दंगल गर्ल' सान्या मलहोत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान लीड किरदार निभाती नजर आएंगी।
3 of 5
Vishal Bhardwaj
फिल्म में सुनील ग्रोवर की एंट्री पर विशाल भारद्वाज ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि सुनील ग्रोवर और विजय राज जैसे दो एक्टर्स मेरी फिल्म के मेल लीड हैं। फिल्म में सुनील एक अहम किरदार निभाने वाले हैं।' फिल्म मेकर ने कहा कि सुनील ग्रोवर एक अच्छे इंसान और एक्टर हैं। उन्होंने कहा,'मैंने नोटिस किया है कि हर कोई उनसे बात करना चाहता है। मैं उनके साथ फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शूट करने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanya Malhotra
फिल्म 'छुरियां' दो बहनों की कहानी है जो राजस्थान में रहती हैं। फिल्म के लिए कुल 60 लड़कियों का ऑडिशन किया गया था। राधिका और सान्या ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों जयपुर के पास एक गांव में रहकर गांव में रहने वाली महिलाओं की तरह कामकाज करना और उनकी तरह बातचीत करना सीख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Radhika Madan
फिल्म की कहानी और इसकी स्क्रिप्ट खुद विशाल भारद्वाज ने लिखी है। फिल्म में दोनों बहनों की शादी से पहले और शादी के बाद जिंदगी में आए परिवर्तन को दिखाया जाएगा। फिल्म के लिए दोनों एक्ट्रेसेज को 10-12 किलो वजन बढ़ाना होगा। इसकी शूटिंग अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।