{"_id":"5d42b3fa8ebc3e6c914aba9c","slug":"sunil-grover-talk-about-his-struggle-and-became-famous-after-gutthi-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गुत्थी' का रोल मिलने से पहले तंगहाली में जीते थे सुनील ग्रोवर, पहली बार शेयर की स्ट्रगल स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गुत्थी' का रोल मिलने से पहले तंगहाली में जीते थे सुनील ग्रोवर, पहली बार शेयर की स्ट्रगल स्टोरी
Thu, 01 Aug 2019 03:12 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर पिछली बार फिल्म 'भारत' में नजर आए थे । दर्शकों ने उनके काम को बहुत पसंद किया । सुनील ग्रोवर को सबसे ज्यादा पहचान गुत्थी के रोल से मिली । सुनील द कपिल शर्मा में गुत्थी का किरदार निभाते थे । हाल ही में सुनील ने अपने इस किरदार और स्ट्रगल के बारे में बात की ।
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने सोशल मीडिया ब्लॉग ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से ये सारी बातें शेयर कीं । सुनील ने बताया कि उनकी जिंदगी में गुत्थी के किरदार से पहले बहुत स्ट्रगल था । उन्हें एक महीने में महज 500 रुपये मिला करते थे। जब उन्हें गुत्थी का रोल मिला, तब उनकी पूरी जिंदगी पलट गई । अब वो फिल्मों में भी बड़े रोल निभाते नजर आते हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay) on
sunil grover
इस पोस्ट में सुनील ने बताया, 'मैं एक्टिंग में हमेशा से अच्छा था । मुझे लोगों को हंसाना पसंद था । जब मैं क्लास 12 में था तो ड्रामा कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करता था । मास्टर्स पूरा करने के बाद मैं मुंबई आ गया । मैं पॉश एरिया में रहता था । कुछ पैसे घर से भी लेता था । मैं सिर्फ महीने के 500 रुपये तक कमाता था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover
'मुझे लगता था कि मुझे जरूर सफलता मिलेगी । जल्द ही मेरी वो इनकम भी बंद हो गई। तब मैं बहुत निराश हो गया था । मैं अपने सपनों को तोड़ना नहीं चाहता था । काफी मेहनत के बाद मुझे एक टीवी शो में काम करने का मौका मिला । जब मेरे सेट पर जाने का समय आया तो मैंने टीम को कॉल किया । तब उन्होंने कहा कि मेरी जगह किसी और को ले लिया गया है ।'
विज्ञापन
Sunil Grover
'मुझे टीवी और फिल्म से रिजेक्ट कर दिया गया । उसी समय मैंने वॉइस ओवर का काम करना शुरू कर दिया । जब ये शो ऑन एयर हुआ तो वायरल हो गया । इसके बाद मुझे टीवी, फिल्म और रेडियो में काम मिलना शुरू हुआ । तब मुझे गुत्थी का रोल मिला और फिर मैं घर-घर में फेमस हो गया ।'