फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर कपिल शर्मा ने दुखाया सुनील ग्रोवर का दिल, नए शो से जुड़ा है मामला

Sat, 17 Mar 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
sunil grover wanted to part with kapil sharma show but no one call him
सुनील ग्रोवर

कपिल शर्मा 6 महीने के ब्रेक के बाद नए शो के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इस शो का नाम 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' है। दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही यह उम्मीद भी की जा रही है कि शो में सुनील ग्रोवर भी होंगे। इस मामले पर सुनील ग्रोवर ने बड़ा बयान दिया है।

sunil grover wanted to part with kapil sharma show but no one call him
सुनील ग्रोवर - फोटो : Self

सुनील से उनके फैंस लगातार ट्वीट कर पूछ रहे थे कि वो कपिल के शो में नजर आएंगे या नहीं। सैकड़ों ट्वीट के बाद अब सुनील ने फैंस को जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो कोई और प्रोजेक्ट कर रहे हैं और कपिल के शो में काम करने के लिए उनके पास कोई कॉल नहीं आई।
 




 

sunil grover wanted to part with kapil sharma show but no one call him
कपिल शर्मा

उन्होंने लिखा, 'भाई आप जैसे कुछ और लोग भी मुझसे यही पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आई। मेरा फोन नंबर भी वही है। इंतजार कर के अब मैंने कुछ और साइन कर लिया है। आप लोगों की दुआओं से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover wanted to part with kapil sharma show but no one call him
कपिल शर्मा

सुनील के इस ट्वीट से साफ है कि वो कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार थे। लेकिन उन्हें कॉल नहीं किया गया। अब सुनील किसी और शो में नजर आएंगे। इस शो के बारे में जानकारी नहीं मिली है। कुछ दिन पहले सुनील की शिल्पा शिंदे के साथ फोटो सामने आई थी।

विज्ञापन
sunil grover wanted to part with kapil sharma show but no one call him
shilpa shinde

इस तस्वीर को मशहूर टीवी प्रोड्यूसर प्रीती सिमोस ने पोस्ट किया। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द एक टीवी शो में नजर आने वाले हैं। अब फैंस को एक नहीं दो बड़े स्टार साथ में देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed