फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो क्या सुनील शेट्टी ने भी छोड़ दी दत्ता की 'पलटन'

Mon, 30 Oct 2017 09:39 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 30 Oct 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Sunil Shetty quits JP Dutta's Paltan
सुनील शेट्टी - फोटो : hindustantimes
निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की कमबैक फिल्म 'पलटन' से अभिषेक बच्चन के बाद सुनील शेट्टी ने भी नाता तोड़ लिया है। जी हां, 'गुलामी' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्में बनाने वाले जेपी दत्ता का साथ सुनील शेट्टी ने छोड़ दिया है। जाने, पूरी खबर...

 
Sunil Shetty quits JP Dutta's Paltan
sunil shetty
बॉलीवुड के असली मसलमैन कहे जाने वाले सुनील पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ कर लद्दाख से मुंबई चले आए। फिल्म छोड़ने का कारण सामने नहीं आया। अभिषेक ने भी शूटिंग के चौबीस घंटे पहले 'पलटन' को विदा कह दिया था। अभिषेक की तरह सुनील का भी दत्ता से पुराना रिश्ता रहा है। दोनों ने बॉर्डर, रफ्यूजी, एलओसी कारगिल और उमराव जान जैसी फिल्मों में साथ काम किया। पलटन द्वारा जेपी दत्ता 11 साल बाद लौट रहे हैं।
 
Sunil Shetty quits JP Dutta's Paltan
sunil shetty
सैन्य पृष्ठभूमि वाली फिल्मों के प्रशंसक इस बात से उत्साहित हैं परंतु समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पुराने सितारे क्यों फिल्म छोड़ रहे हैं। चर्चा है कि जेपी दत्ता की स्क्रिप्ट पर इन्हें आपत्ति है। दत्ता इनके मन मुताबिक बदलाव नहीं कर रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Shetty quits JP Dutta's Paltan
सुनील शेट्टी
दत्ता को उम्मीद है कि शायद सुनील का इरादा बदले और वह लौट आएं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, पुलकित सम्राट, सिद्धांत कपूर, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, जिमी शेरगिल और लव सिन्हा भी हैं। जानें, किस बैकग्राउंड पर बन रही है पलटन...
 
विज्ञापन
Sunil Shetty quits JP Dutta's Paltan
सुनील शेट्टी
पलटन 1960 में भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित सच्ची घटनाओं और वास्तविक किरदारों पर आधारित फिल्म है। सुनील द्वारा पलटन छोड़कर लौटने के बाद बच्चों की एक फिल्म साइन करने की खबर है जिसमें वह स्कूल प्रिंसिपल बने हैं।


लगातार हिट फिल्मों के बावजूद खाली हाथ हैं तापसी पन्नू, कही ये बड़ी बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed