सुनीता रजवार, जिन्हें आपने अब तक कई शोज से लेकर फिल्मों तक में अलग-अलग किरदारों में देखा है। हालांकि वेब सीरीज 'पंचायत 2' से सुनीता रजवार को खूब लोकप्रियता हासिल हुई। क्रांति के किरदार में पॉपुलैरिटी पाने वाली सुनीता रजवार की निजी जिंदगी से लेकर अभिनय की दुनिया में मुकाम पाने की कहानी भी बेहद फिल्मी रही है। अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर मुकाम बनाने वाली सुनीता रजवार 6 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। तो चलिए इस अवसर पर जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
Sunita Rajwar: स्क्रीन राइटर-निर्देशक भी हैं पंचायत 2 की सुनीता रजवार, ट्रक ड्राइवर की बेटी ने ऐसे पाया मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 नवंबर 1969 में उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में जन्मीं सुनीता रजवार बेहद साधारण घर से ताल्लुक रखती हैं। सुनीता वैसे तो बरेली की हैं लेकिन उनका परिवार हल्द्वानी में बस गया था। जहां पर सुनीता रजवार की शुरुआती पढ़ाई भी हुई। सुनीता रजवार ने 1997 में नेशनल स्कूल और ड्रामा से ग्रेजुएशन किया है। अभिनेत्री के पिता पहाड़ की सड़कों पर ट्रक चलाते थे। सुनीता को शुरू से ही साहित्य और नाटक में रुचि थी, इसलिए वह स्कूल कॉलेज में भी ड्रामा आदि में खूब भाग लेती थीं। सुनीता रजवार की कहानी भी ज्यादातर कलाकारों की तरह संघर्ष भरी रही है।
सुनीता राजभर न सिर्फ फिल्मों और टीवी में अभिनय कर चुकी हैं बल्कि उन्होंने फिल्मों में बतौर स्क्रीन राइटर और निर्देशक भी काम किया है। थिएटर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है। सुनीता पाठक को पहला बड़ा ब्रेक निर्मल पाठक के सीरियल में मिला। साल 2007 में फिल्म एक चालीस लोक से सुनीता रजवार को पहचान मिली और वह आगे बढ़ती चली गईं।
सुनीता रजवार केदारनाथ, बाला, स्त्री, शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें पंचायत के दूसरे सीजन में वनकारस भूषण कुमार की पत्नी क्रांति के किरदार के लिए मिली है। सुनीता ने छोटे पर्दे पर हिटलर दीदी, ये रिश्ता क्या कहलता है, रामायण, संतोषी मां, जैसे कई डेली सोप्स में भी काम किया है।
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़ा नाम
सुनीता रजवार उस समय अचानक चर्चा में आ गईं जब अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में अभिनेत्री संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था। अभिनेता ने इसमें दावा किया था कि वह डेढ़ साल तक सुनीता के साथ रिलेशनशिप में थे और अभिनेत्री ने उन्हें गरीब होने के कारण छोड़ दिया था। इसके बाद सुनीता रजवार ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सफाई दी थी और नवाज को काफी कुछ कहा था। इसी के साथ उन्होंने अभिनेता के खिलाफ मानहानि का केस भी दायर कर दिया था।