{"_id":"5ff9386e8ebc3e319367e9ff","slug":"sunny-deol-and-amrita-singh-affair-rumors-actor-threatened-to-hit-any-reporter-throwback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सनी देओल ने खुलेआम दे डाली थी धमकी, कहा- ‘कहीं मिल जाए तो कर दूंगा पिटाई’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सनी देओल ने खुलेआम दे डाली थी धमकी, कहा- ‘कहीं मिल जाए तो कर दूंगा पिटाई’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी देओल ने 1983 में फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। तब से वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। पहली ही फिल्म से सनी देओल के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इस तरह की अफवाहों से सनी देओल इतने परेशान हो गए थे कि खबर छापने वाले की पिटाई की धमकी दे दी थी।
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : instagram/iamsunnydeol
सनी देओल की पहली फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमृता सिंह थीं। उन दिनों अखबारों में सनी और अमृता के रिलेशनशिप के बारे में अक्सर खबरें छपती थीं। इन सबसे सनी देओल काफी परेशान हो गए थे। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आपके अफेयर की खबरें आपकी पत्नी तक भी पहुंचती हैं। आपको कैसा लगता है?
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
सनी देओल ने अपने जवाब में कहा था कि 'अगर आप फिल्म इंडस्ट्री में हैं तो यह सब आपको झेलना पड़ेगा। कभी भी किसी के साथ आपका नाम जोड़ा जा सकता है। अमृता सिंह के साथ मेरे अफेयर की खबरें अक्सर छपती हैं। मैंने भी इन खबरों को पढ़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
सनी देओल ने आगे कहा कि 'अब जो ऐसी खबरें छापते हैं उनका मैं क्या ही कर सकता हूं। बस इतना कर सकता हूं कि अगर किसी दिन इन खबरों को छापने वाला मिल गया तो उसकी पिटाई कर दूंगा।' बता दें कि सनी देओल का नाम अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ भी जोड़ा गया। चर्चा तो यहां तक थी कि सनी के लिए डिंपल ने राजेश खन्ना से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : instagram/iamsunnydeol
बता दें कि साल 1984 में सनी देओल ने पूजा देओल से शादी रचा ली थी। वह लंदन में रहती थीं और उनका असली नाम लिंडा देओल है। वह आधी भारतीय और आधी ब्रिटिश मूल की हैं। पूजा एक बेहतरीन राइटर भी हैं। पूजा कैमरे के सामने आने से बचती रही हैं। उन्हें लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।