जयपुर की एडीजे-17 कोर्ट ने अभिनेता सनी देेओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के खिलाफ 22 साल पुराने चेन पुलिंग मामले में लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। बीते सिंतबर रेलवे कोर्ट ने 22 साल पुराने मामले में इन दोनों कलाकारों पर आरोप तय किए थे। कोर्ट के अनुसार इन दोनों कलाकारों ने 22 साल पहले गैरकानूनी तरीके से ट्रेन की इमरजेंसी चेन खिंची थी, जिसकी वजह से ट्रेन 25 मिनट देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
22 साल पुराने मामले में सनी देओल - करिश्मा को मिली राहत, जानें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देेओल और करिश्मा कपूर पर लगे चेन पुलिंग आरोप को रेलवे कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि इन दोनों कलाकारों पर उन्हीं धाराओं में आरोप तय किए हैं जिन्हें 2010 में सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने इस पूरे मामले में सनी देेओल और करिश्मा कपूर के खिलाफ पर्याप्त सबूत ना होने की बात भी कही। इस मामले में स्टंटमैन टीनू वर्मा और सतीश शाह के खिलाफ भी 2010 में आरोप तय किए गए थे, लेकिन दोनों ने इसे चुनौती नहीं दी थी।
बीते सितंबर सनी देओल और करिश्मा कपूर के वकील एके जैन ने कहा था कि कोर्ट ने इन दिनों कलाकारों पर ट्रेन अपलिंक एक्सप्रेस की गैरकानून तरीके से इमरजेंसी चेन खींचने का आरोप लगाया है। वकील ने कहा था कि इन दोनों कलाकार के खिलाफ साल 2009 की शुरुआत में आरोप पढ़ा गया था, जिसके साल 2010 में कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उस समय कोर्ट ने इन्हें आरोपमुक्त कर दिया था।
वकील के अनुसार इस 17 सितंबर को कोर्ट में इस मामले में सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिर से आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर तय की है। गौरतलब है कि नरेला के सीताराम मालकर नाम के स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस में सनी देेओल,करिश्मा कपूर सहित स्टंटमैन टीनू वर्मा और सतीश शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत केवल सनी देओल और करिश्मा कपूर के खिलाफ धारा 141 (अनावश्यक रूप से एक ट्रेन में संचार के साधनों के साथ हस्तक्षेप), धारा 145 (नशे या उपद्रव), धारा 146 (एक रेलवे कर्मचारी को उसके कर्तव्यों में बाधा डालना) और धारा 147 (अतिक्रमण और अतिक्रमण से इनकार करना) के तहत मामला दर्ज किया था।
पढ़ें: महेश भट्ट का जन्मदिन और अली जफर पर 2 अरब का मुकदमा सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें