फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 'सांसद' सनी देओल, नामांकन के दौरान हुए थे कई खुलासे

Sat, 19 Oct 2019 11:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Oct 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Know About sunny deol Total Income And Worth
sunny deol - फोटो : social media

बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर मशहूर होने वाले सनी देओल का जन्मदिन 19 अक्टूबर को होता है। सनी के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र 70 के दशक के सुपरस्टार थे और उन्होंने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया। सनी ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट गई थी । इसके बाद तो सनी देओल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Sunny Deol Birthday Know About sunny deol Total Income And Worth
sunny deol - फोटो : Social Media

सनी देओल लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप जा रही हैं  इसमें 'पोस्टर ब्वॉयज', 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'घायल वंस अगेन' शामिल हैं । सनी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 4 दशकों से सक्रिय हैं। अपने काम की बदौलत सनी देओल ने करोड़ों की रियासत रुपए की रियासत खड़ी कर ली है। इस साल सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव जीता था।

Sunny Deol Birthday Know About sunny deol Total Income And Worth
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

चुवान लड़ने से पहले सनी देओल ने अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया। चुनाव आयोग में भरे नामांकन के अनुसार सनी देओल के पास कुल 87.18 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। उनका असली नाम सनी देओल नहीं बल्कि अजय सिंह देओल है। नामांकन के अनुसार उनपर करीब 51.79 करोड़ रुपये का कर्जा है। उनकी कुल चल और अचल संपत्ति क्रमश: 60.46 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये है। बात करें सनी देओल की कुल आय की तो उनकी कुल आय साल 2017-18 में 63.82 लाख रुपये, 2016-17 में 96.29 लाख रुपये और 2015-16 में 2.25 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Know About sunny deol Total Income And Worth
sunny deol - फोटो : social media

नामांकन की मानें तो सनी देओल के पास 26 लाख रुपये और पत्नी के पास 16 लाख रुपये नकद है। चल संपत्ति में देओल ने क्रमश: 9.36 लाख रुपये और 1.43 करोड़ रुपये की जानकारी दी थी। इसके अलावा सनी देओल ने अपने वाहनों और पत्नी के पास मौजूद सोने के गहने की भी जानकारी दी है। उनकी पत्नी के पास 1.56 करोड़ रुपए के सोने के गहने हैं। गौरतलब है कि नामांकन भरने के दौरान सनी देओल के साथ भाई और एक्टर बॉबी देओल भी थे। 

पढ़ें: सनी देओल सहित ये छह फिल्मी सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव, 2 की हुई करारी हार

विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Know About sunny deol Total Income And Worth
Sunny Deol - फोटो : file photo

सनी देओल की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में शानदार बंगला है। इसके अलावा पंजाब में सनी का पैतृक घर और कई बीघा खेत हैं । साथ ही यूके में भी उनका शानदार घर है । अपने यूके वाले घर में सनी कुछ फिल्मों की शूटिंग भी कर चुके हैं । सनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
इनमें पोर्शे के अलावा ऑडी ए8 और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। सनी जब भी शूटिंग या किसी इवेंट में जाते हैं तो उन्हें अक्सर पोर्शे कार ड्राइव करते देखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed