{"_id":"5da9bcc48ebc3e017a2123a1","slug":"sunny-deol-gets-angry-when-dharmendra-worked-in-adult-film-aaj-ka-gunda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर ने बिना बताए धर्मेंद्र से एडल्ट फिल्म में करवाया काम, सुनते ही आपा खो बैठे थे सनी देओल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर ने बिना बताए धर्मेंद्र से एडल्ट फिल्म में करवाया काम, सुनते ही आपा खो बैठे थे सनी देओल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल,धर्मेंद्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
60 के दशक से फिल्मों में काम कर रहे धर्मेंद्र 90 के दशक तक आते आते एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बारे में उन्हें भी नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
2 of 5
धर्मेंद्र
बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। कांति शाह ने इस फिल्म के दौरान धर्मेंद्र के साथ एक ऐसी चाल चली जिसने धर्मेंद्र के साथ-साथ उनके बेटे सनी देओल के भी होश उड़ा दिए थे।
3 of 5
Dharmendra
आईएमडीबी के अनुसार, दरअसल कांति शाह ने धोखे से धर्मेंद्र से अपनी एडल्ट फिल्म में काम करवा लिया और धर्मेंद्र को इसका पता भी नहीं चला। दरअसल, धर्मेद्र जब कांतिलाल शाह की इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब कांति ने धर्मेंद्र के सीने पर तेल लगवाकर घुड़सवारी वाला सीन फिल्माने को कहा। धर्मेंद्र ने सीन शूट करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
बाद में कांति लाल ने धर्मेंद्र के बॉडी डबल को लेकर एक रेप सीन भी शूट करवा लिया। धर्मेंद्र को तो इस सब के बारे में आखिर तक पता नहीं चला। लेकिन कुछ लोगों ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल को इस बात की खबर दे दी कि उनके पिता एक एडल्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। ये सुनकर पहले तो सनी देओल को यकीन नहीं हुआ लेकिन सबूत देखने पर वो गुस्से से तिलमिला गए और उन्होंने तुरंत कांति शाह को फोन करके अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
5 of 5
Sunny Deol
घर बुलाकर सनी देओल कांति शाह पर खूब गरजे और धमकी दे दी कि अगर उस फिल्म को सिनेमाघरों से नहीं हटाया गया तो वो उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। कांति शाह डर गए और उन्होंने सनी देओल के कहने पर फिल्म को हटा लिया। आज ये फिल्म कहीं भी उपलब्ध नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।