{"_id":"5da9bb708ebc3e93a170d5a2","slug":"sunny-deol-birthday-special-sunny-deol-contest-lok-sabha-election-on-the-ticket-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल सहित ये छह फिल्मी सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव, 2 की हुई करारी हार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल सहित ये छह फिल्मी सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव, 2 की हुई करारी हार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Sunny, Hema, Dinesh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का जन्मदिन 19 अक्टूबर को होता है। फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों के दिलों को जीतने के बाद सनी देओल ने इस साल अपना राजनीतिक सफर भी शुरू कर दिया है। पहली बार वे लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर गुरदासपुर सीट से उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद से अब सनी देओल की पहचान अभिनेता के साथ साथ सांसद के तौर पर भी होती है। इस चुनाव में सनी देओल के अलावा भाजपा के टिकट पर 6 और फिल्मी सितारों की किस्मत दांव पर थी, जिनमें से कुछ को जीत हासिल हुई तो कुछ को हार। जानिए इस लोकसभा चुनाव में किस सितारे ने किस सीट से लड़ा चुनाव और क्या नतीजा निकला।
2 of 7
sunny deol pm modi
- फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की।
3 of 7
सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत दांव पर थी। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी वह चुनाव जीतीं। हेमा मालिनी के चुनाव जीतते ही धर्मेंद्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी। धर्मेंद्र ने लिखा- 'हेमा तुम्हें जीत की बहुत बधाई हो। हम लोग मातृभूमि से प्यार करते हैं। बीकानेर और मथुरा में यह साबित भी हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
'निरहुआ' के रोड शो में शामिल आम्रपाली दुबे
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते।
विज्ञापन
5 of 7
एंटी रोमियो स्क्वायड पर बोले मनोज तिवारी
- फोटो : ani
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस बार भी चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से शीला दीक्षित मैदान में थीं। यह दोनों दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से आमने सामने थे। मनोज तिवारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।