फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल ने सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में मचा दिया था 'गदर', जन्मदिन पर जानें कई रोचक किस्से

Sat, 19 Oct 2019 11:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Unknown Facts About Sunny Deol Film And Life On His Birthday
sunny deol - फोटो : file photo

अपने एक्शन अंदाज से लाखों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड कलाकार 19 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार उनका यह 63वां जन्मदिन है। शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल और उनकी फिल्मों को लेकर कई किस्से आज भी कायम हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी और व्यक्तित्व से जुड़ी बेहद खास बातों को बताते हैं। 'जब ये ढाई किलो का हाथ उठता है तो फिर कोई और उठता नहीं, उठ जाता है।' सिनेमा के बदलते दौर में भी फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल का यह मशहूर डॉयलॉग तो आपको याद ही होगा। एक्शन और रोमांटिक किरदारों से लेकर बॉलीवुड में अपने शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल की अलग ही जगह है।

Sunny Deol Birthday Unknown Facts About Sunny Deol Film And Life On His Birthday
sunny deol - फोटो : Instagram

असली नामः बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। चूंकि उनका परिवार उन्हें प्यार से सनी नाम से बुलाता था तो आगे चलकर फिल्मों में भी उन्हें सनी नाम से ही पहचान मिली। हालांकि 1995 में उन्हें 'अजय' नाम की एक फिल्म में भी काम किया था। 

इंग्लैंड से सीखी एक्टिंगः अपनी देसी छवि के लिए मशहूर सनी के प्रशंसकों को शायद ही मालूम होगा कि एक्टिंग की पढ़ाई उन्होंने इंगलैंड के बर्मिंघम के 'द ओल्ड वर्ल्ड थियेटर' से की।

Sunny Deol Birthday Unknown Facts About Sunny Deol Film And Life On His Birthday
Sunny Deol - फोटो : file photo

सफल बिजनेसमैनः फिल्मों के अलावा सनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 'सनी साउंड स्टूडियो' कंपनी में एविएट समूह के साथ उनकी पाटर्नरशिप है जिसे उन्होंने 1996 में स्थापित की थी। इस कंपनी का भारत में डॉल्बी डिजिटल साउंड लाने में बड़ा योगदान माना जाता है। साथ ही, सनी अपने भाई बॉबी और पिता धर्मेंद्र के साथ रेस्टोरेंट चेन भी चलाते हैं।

विनम्रता है पहचानः फिल्मों में सनी अपनी गुस्सैल और आक्रामक छवि के लिए जाने जाते हैं पर असलियत में वह बेहद शर्मीले और विनम्र व्यक्तित्व के इंसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Unknown Facts About Sunny Deol Film And Life On His Birthday
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

स्टैलोन से प्रेरणाः सनी की शानदार बॉडी के प्रशंसकों को शायद ही पता हो कि इस बॉडी के पीछे हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन प्रेरणा हैं। सनी उनके इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उन्होंने सिल्वेस्टर स्टेलोन जिम से ही प्रशिक्षण लेकर अपनी शानदार बॉडी बनाई।

मीडिया से दूरः कभी डिंपल कपाड़िया के साथ रोमांस के चर्चों में रहने वाले सनी ने अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से अलग रखने की कोशिश की। उनकी पत्नी पूजा देओल दूसरी सेलिब्रिटीज की तरह कभी भी मीडिया के सामने नहीं आईं।

विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Unknown Facts About Sunny Deol Film And Life On His Birthday
Sunny Deol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पंजाब दा पुत्तरः सनी की फिल्में पंजाब में बहुत अधिक चलती हैं। उनकी यादगार फिल्म 'गदर' की लोकप्रियता तो कुछ इस कदर रही कि पंजाब में कई सप्ताह तक लोगों की दीवानगी को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे का स्लॉट भी इस फिल्म के लिए फिक्स कर दिया। 

दो बार नेशनल अवार्डः सनी को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। 1990 में फिल्म 'घायल' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 1993 में फिल्म 'दामिनी' सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed