{"_id":"5da96e408ebc3e015b67bad8","slug":"sunny-deol-did-not-talk-to-shah-rukh-khan-after-darr-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर से नाराज होकर सनी देओल ने फाड़ दी थी जींस, फिर नहीं किया शाहरुख के साथ काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर से नाराज होकर सनी देओल ने फाड़ दी थी जींस, फिर नहीं किया शाहरुख के साथ काम
Sat, 19 Oct 2019 11:33 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:33 AM IST
सनी देओल, शाहरुख खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर सुपरहिट फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने एक तरफ जहां शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी वहीं बॉलीवुड के दो स्टार्स शाहरुख और सनी देओल के बीच मनमुटाव भी पैदा किया। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के बाद से सनी देओल ने शाहरुख खान से बात ही नहीं की। आइए सनी देओल के जन्मदिन पर आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ा ये किस्सा।
darr
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें।
darr
सनी पाजी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना। कई लोगों के ठुकराये जाने के बाद ये फिल्म आई शाहरुख खान के पास... शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी जान लगा दी और बॉलीवुड को मिला कककक किरण वाला विलेन।
विज्ञापन
Darr
एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 25 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।
darr
सनी ने आगे कहा था- फिल्म में लोगों ने मुझे भी पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलेन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।