फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नाम है भैयाजी' यूपी के डॉन बन धमाल मचा रहे सनी देओल, गाने में दिखा रंगबाज अंदाज

Wed, 26 Sep 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol film Bhaiyyaji Superhit song naam hai bhaiaji release watch here
भैयाजी
फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के बाद एक्टर सनी देओल पर्दे पर अब डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म भैयाजी सुपरहिट में वे डबल रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में 'भैयाजी सुपरहिट' का टीजर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। अब 'भैयाजी सुपरहिट' का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने के बोल हैं नाम है भैया जी।


 
Sunny Deol film Bhaiyyaji Superhit song naam hai bhaiaji release watch here
भैयाजी
फिल्म का गाना 'नाम है भैयाजी यूपी के डॉन' जी म्यूजिक कंपनी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सनी देओल का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने में रफ्तार ने शानदार रैप किया है। एक्शन, कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर भैयाजी सुपरहिट के गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में प्रीति जिंटा हीरो सनी देओल की धर्मपत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।
Sunny Deol film Bhaiyyaji Superhit song naam hai bhaiaji release watch here
भैयाजी
‘भैयाजी सुपरस्टार’ में सनी की को-स्टार हैं प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल। प्रीति जिंटा की इस फिल्म के साथ तकरीबन 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही है। वहीं अमीषा पटेल भी 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। आपको बता दें कि अमीषा पटेल सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में साथ नजर आई थीं। इनके अलावा फिल्म में खास किरदार में नजर आने वाले हैं अरशद वारसी और श्रयस तलपड़े।

यहां देखें फिल्म का गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol film Bhaiyyaji Superhit song naam hai bhaiaji release watch here
bhaiyajji
फिल्म उत्तर प्रदेश के माफिया पर आधारित है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा सनी की पत्नी का किरदार निभा कर रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि उनका संघर्ष जब बॉलीवुड के कलाकारों से होता है तो किस प्रकार कॉमेडी होती है।
विज्ञापन
Sunny Deol film Bhaiyyaji Superhit song naam hai bhaiaji release watch here
bhaiyyaji superhit
ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को डायरेक्ट किया है नीरज पाठक ने जबकि प्रोड्यूसर हैं चिराग महेंद्रा धारीवालंद। फिल्म में सनी देओल पहली बार डबल रोल निभाने जा रहे हैं। 19 अक्टूबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed