फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: PAK के छक्के छुड़ाने वाले 'तारा सिंह' को सनी ने बताया सुपरहीरो, हल्क-सुपरमैन से ऐसे की तुलना

Sun, 06 Aug 2023 05:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Aug 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Gadar 2 actor talks about his character Tara Singh claims him to be our superheroes Hulk Superman
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने एक्शन से पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अनिल शर्मा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल 'गदर 2' में तारा सिंह बनकर सनी पाजी लौट रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता का पावरफुल अंदाज देखकर सभी के अंदर वही पुराना जोश भर गया है। अब सनी देओल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तारा सिंह के किरदार को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने सबका दिल जीत लिया है।

Sunny Deol Gadar 2 actor talks about his character Tara Singh claims him to be our superheroes Hulk Superman
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर 2' पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। धमाकेदार ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज के लिए काफी उत्साहित है। साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर' ब्लॉकबस्टर रही थी और अब मेकर्स 22 साल बाद इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। ऐसे में सभी बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में अभिनेता एक बार फिर तारा सिंह बनकर पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने को तैयार हैं। फिल्म का प्रचार-प्रसार इस समय चरम पर है और ऐसे में पूरी स्टार इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। सनी देओल ने हाल ही में कहा कि हर आदमी स्क्रीन पर एक सुपरहीरो को देखना चाहता है और आगामी फिल्म गदर 2 में उनका किरदार तारा सिंह हल्क या सुपरमैन से कम नहीं है।

Sunny Deol Gadar 2 actor talks about his character Tara Singh claims him to be our superheroes Hulk Superman
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सनी देओल ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने किरदार तारा सिंह की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं अभिनेता ने तारा सिंह की तुलना मार्वल सुपरहीरोज के साथ करते हुए उसे उनके ही बराबर बताया। सनी देओल ने कहा, 'तारा सिंह हमारा हल्क और सुपरमैन है। हर आदमी हल्क और सुपरमैन देखना चाहता है। उसका मानना है कि स्क्रीन पर हीरो चीजों को सही कर देगा। जैसे मार्वल कॉमिक्स हैं, यहां तारा सिंह है। आप वर्कआउट करने से इन शक्तियों को आकर्षित नहीं करते हैं। ये भावनात्मक शक्तियां हैं।'   

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Gadar 2 actor talks about his character Tara Singh claims him to be our superheroes Hulk Superman
गदर 2 - फोटो : social media

साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर' के मशहूर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' सीक्वेंस का उदाहरण देते हुए अभिनेता ने कहा कि जब किसी किरदार को मुश्किल च्वाइस का सामना करना पड़ता है, तो 'भगवान' उसे रास्ता दिखाने के लिए स्क्रीन पर आते हैं। उन्होंने कहा, 'फिर, आप आगे बढ़ते हैं। यह ईमानदारी और सादगी की महाशक्ति है। सुपरहीरो यही तो होते हैं।' आपको बता दें, हाल ही में सनी देओल ने सिनेमा में 40 साल पूरे किए हैं। अभिनेता ने कहा कि वह किसी भूमिका की तैयारी में विश्वास नहीं करते क्योंकि अभिनय एक कला है।

विज्ञापन
Sunny Deol Gadar 2 actor talks about his character Tara Singh claims him to be our superheroes Hulk Superman
गदर 2 - फोटो : social media

सनी देओल फिल्म की पूरी टीम के साथ इस समय 'गदर 2' का प्रचार कर रहे हैं।  प्रमोशन में अमीषा पटेल भी उनका साथ दे रही हैं। इसी क्रम में रिलीज से पहले हाल ही में सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म का प्रचार करने अमृतसर में अटारी-वाघा बॉडर पहुंचे। इस दौरान अमीषा जहां नीले रंग का सूट पहने नजर आईं, वहीं सनी देओल ने पीले रंग का कुर्ता और ग्रीन पगड़ी पहनी थी। 'गदर 2' में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल के अलावा लव सिन्हा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed