निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। फिल्म के 200 करोड़ रुपये की कमाई पूरी करने पर मुंबई में इस फिल्म की सफलता का एक जश्न पहले भी मनाया जा चुका है जिसमें हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे शामिल रहे। शुक्रवार की रात फिल्म के जीते यानी कि उत्कर्ष शर्मा की तरफ से एक और सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। जहां उत्कर्ष शर्मा और फिल्म में मुस्कान का किरदार करने वाली नायिका सिमरत कौर खुशी से भांगड़ा करते नजर आए।
Gadar 2 300 Cr Party: झूमकर नाचे जीते और मुस्कान, देखिए ‘गदर 2’ के 300 करोड़ी जश्न की जबर्दस्त तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 300 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म की जबरदस्त सफलता से उत्कर्ष शर्मा काफी उत्साहित नजर आए। वह कहते हैं, 'यह हमारी सफलता नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की जनता की सफलता है। दो दिन पहले भायंदर से लेकर बांद्रा तक आठ सिनेमाघरों में गया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्साह अभी भी देखने को मिला, उसे देखकर मैं आत्मविभोर हो गया। यह फिल्म हिंदुस्तान की जनता के भावनाओं के साथ जुड़ी हुई है।'
शुक्रवार की शाम मुंबई में आयोजित फिल्म की सफलता पार्टी के दौरान फिल्म की नायिका सिमरत कौर की मां रंजीता कौर भी बहुत खुश नजर आई। वह भी बेटी के साथ खुशी से भांगड़ा करने लगी। सिमरत कौर इस बात का खुलासा भी कर चुकी हैं कि उनके अभिनेत्री बनने का सपना उनका नहीं, बल्कि उनकी मां का था। जिस तरह से सिमरत कौर की मां खुशी से झूम उठी, उसे देखकर लगा कि जैसे उनका एक बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया हो।
Subhash Ghai Exclusive: मेरे जीवन में बस इतनी सी इच्छा शेष, शबाना आजमी और अमिताभ बच्चन को निर्देशित करना
अभिनेत्री सिमरत कौर ने कहा, 'मुझसे ज्यादा मेरे परिवार और रिश्तेदार खुश है। सबके फोन आते है और बोलते है कि अरे, सिमरन की फिल्म इतनी बड़ी हिट हो गई। मेरे लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। मैंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे 'गदर 2' जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। मुझसे ज्यादा खुश तो मेरी मां थी। वह सनी देओल की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। वह मुझसे कहती है कि मेरी वजह से सनी देओल से उनका मिलने का सपना पूरा हो गया।'
Ameesha Patel: ओटीटी कंटेंट की आलोचना के बाद बदले अमीषा पटेल के सुर, बोलीं- वेब शो का हिस्सा बनना चाहती हूं
अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने कहा, 'फिल्म की सफलता का तो जश्न अभी शुरू हुआ है। जल्द ही 500 करोड़ रुपये की कमाई पर एक और शानदार पार्टी का आयोजन होगा। यह सफलता मेरी नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की जनता की है। हिंदुस्तान की जनता के साथ -साथ देश की पूरी मीडिया को आभार व्यक्त करता हूं, जिनके वजह से यह फिल्म हिन्दुस्थान की जनता के दिलो तक पहुंची।'
Gadar 2: गदर 2 के बाद अब गदर 3 में भी चलेगा तारा सिंह का हथौड़ा? सनी देओल के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी