{"_id":"5ad5ddd94f1c1b81028b4f9a","slug":"sunny-deol-hates-these-top-four-actors-in-bollywood-see-the-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर सनी देओल को नहीं भाते बॉलीवुड के 4 सुपरहिट एक्टर्स, एक से हो गई थी हाथापाई ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर सनी देओल को नहीं भाते बॉलीवुड के 4 सुपरहिट एक्टर्स, एक से हो गई थी हाथापाई
Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में भले ही दोस्ती की मिसाल दी जाती हो लेकिन पर्दे के पीछे एक्टर्स के आपस में कैसे रिश्ते हैं ये जानना बेहद मुश्किल हैं। इस कड़ी में फिल्मी दुनिया के दमदार एक्टर सनी देओल की अगर बात की जाए तो इन 4 एक्टर्स ने उनकी बात नहीं मानी जिसके कारण आज भी सनी इन चारों एक्टर्स की शक्ल भी नहीं देखते हैं....
2 of 5
Ajay and Sunny
बता दें कि सनी की दुश्मनी की लिस्ट में पहला नाम एक्शन और कॉमेडी एक्टर अजय देवगन का आता है। बात दरअसल यह थी कि वे साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म द लिजेंड ऑफ भगत सिंह में बॉबी देओल की सिफारिश कर रहे थे, लेकिन अजय ने सनी की बात नहीं मानी और उस दिन से अजय, सनी को एक आंख नहीं भाते हैं।
3 of 5
Aamir and Sunny
लिस्ट में सुपरस्टार आमिर खान का भी नाम शामिल है। गौरतलब है कि बात उस दौरान की है जब 15 जून 2001 में सनी ने आमिर से फिल्म लगान की डेट आगे बढ़ाने को कहा था, लेकिन आमिर खान भी सनी को धोखा दे गए। इसी साल सनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा भी रिलीज हुई थी। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी लेकिन दोनों के रिश्तों में आज भी तल्खी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny and anil
बॉलीवुड में लखन के नाम से मशहूर एक्टर अनिल कपूर के साथ सनी देओल के रिश्ते ठीक नहीं हैं। गौरतलब है कि फिल्म राम अवतार की शूटिंग के दौरान दोनों में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। इस दिन के बाद से दोनों को कभी फिल्मों में एक-साथ नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Darr
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की। फिल्म डर में सनी को यश चोपड़ा से ये शिकायत थी कि लीड एक्टर होने के बाद भी उनके रोल को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। फिल्म में निगेटिव रोल करने वाले शाहरुख खान के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था जिससे सनी पूरी तरह नाखुश थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।