फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दर्शक मुझे ऐसी फिल्मों में देखना चाहते हैं

Sun, 22 Oct 2023 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Oct 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sunny Deol opens up about massive success of Gadar 2 Says People wanted to see me in films of this genre
रोहतक के पुलिसकर्मी देखेंगे गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल इस वक्त अपने करियर के शानदार दौर में हैं। इस साल अगस्त में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' ने उनके करियर की दिशा बदल दी है। लंबे वक्त से सनी देओल के करियर की रफ्तार काफी सुस्त थी, मगर इस साल अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' ने मानो सनी के करियर में पंख लगा दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने फिल्म की सफलता को लेकर कई बातें साझा कीं।

Sunny Deol opens up about massive success of Gadar 2 Says People wanted to see me in films of this genre
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने 'गदर 2' की मेगा सफलता के बारे में कहा कि इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ने लंबे वक्त बात उन्हें अभिनयर करियर में सफलता दिलाई है। सनी देओल ने कहा कि दर्शक उन्हें इसी तरह के किरदारों और इसी जेनर की फिल्मों में देखना चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में सनी देओल ने कहा कि जब इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' आई थी तब उनका स्टारडम शीर्ष पर था। लेकिन, 'गदर 2' के दौरान उनका करियर खास नहीं चला, यहां तक कि वह इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा एक्टिव ही नहीं थे।

Sunny Deol opens up about massive success of Gadar 2 Says People wanted to see me in films of this genre
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल मानते हैं कि इस फिल्म ने उनके करियर में सफलता वापस लौटाई है और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दर्शक इसी तरह के सिनेमा में उन्हें पसंद करते हैं। सनी देओल मानते हैं कि उन्होंने अब तक जिस तरह की फिल्में की हैं, उससे उन्हें दर्शकों से जुड़ने में मदद मिली है। 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने बताई फैमिली प्लानिंग, मां बनने के लिए उठाएंगी यह बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol opens up about massive success of Gadar 2 Says People wanted to see me in films of this genre
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने कहा कि दर्शकों से जुड़ना एक अद्भुत एहसास है। उन्होंने कहा, 'लोग मुझे इस शैली में देखना चाहते थे'। सनी देओल ने आगे कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे अपने काम से दर्शकों के चेहरे पर खुशी ला सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'गदर 2' के बारे में कुछ बदलना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा क उन्होंने कभी भी इस फिल्म के साथ कुछ अलग करने के बारे में नहीं सोचा था।
Call Me Bae: अनन्या पांडे ने पूरी की डेब्यू शो 'कॉल मी बे' की शूटिंग, तस्वीर साझा कर जताई खुशी 

विज्ञापन
Sunny Deol opens up about massive success of Gadar 2 Says People wanted to see me in films of this genre
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी के मुताबिक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने सभी पहलुओं में सर्वश्रेष्ठ है और बेहद प्रभावी तरीके से सामने आई है। बता दें कि 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'गदर 2' ने इस साल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसमें अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आए। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, इसे जी5 पर देख सकते हैं।
Raj Kundra: राज कुंद्रा का पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम खास संदेश, पोस्ट कर बयां किया हाल-ए-दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed