सब्सक्राइब करें

सनी देओल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बोले- मैं अपने काम की डफली नहीं बजाता

भाषा Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 31 Aug 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol reacts to criticism says Not in politics to get clicked or blow my own trumpet
sunny deol - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल को बीते दिनों विरोध का सामना करना पड़ा था। लोकसभा अटेंडेंस रिकॉर्ड के मुताबिक सनी देओल मॉनसून सेशन में ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। सनी देओल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देते हैं और चुपचाप अपना काम करने में विश्वास रखते हैं।

Sunny Deol reacts to criticism says Not in politics to get clicked or blow my own trumpet
सन्नी देओल - फोटो : PTI

सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। अभिनेता ने आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह बिना शोर के अपने क्षेत्र के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। देओल ने कहा कि वह शोहरत की तलाश में रहने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

Sunny Deol reacts to criticism says Not in politics to get clicked or blow my own trumpet
sunny deol - फोटो : social media

 सनी देओल ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'मेरा दायित्व क्षेत्र में काम करना है न कि अपनी डफली बजाना। मेरा काम यह नहीं है कि वहां जाकर फोटो खिचवाऊं ताकि लोग कहें कि कितना अच्छा आदमी है, दान देता है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol reacts to criticism says Not in politics to get clicked or blow my own trumpet
sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल से जब यह सवाल पूछा गया कि वह राजनीति, अभिनय और निर्देशन के बीच संतुलन कैसे बैठाते हैं तो उन्होंने कहा कि वह सभी जगह में अपना बेहतरीन देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं राजनीति में इसलिए आया क्योंकि मेरी कुछ मान्यताएं हैं, जो कुछ मेरी क्षमता में होगा और वह मैं जरूर करूंगा। मुझे उसकी चिंता नहीं है।' 

विज्ञापन
Sunny Deol reacts to criticism says Not in politics to get clicked or blow my own trumpet
sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल इन दिनों फिल्म 'पल पल दिल के पास' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ उनके बेटे करण देओल फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सनी के साथ-साथ उनके पिता धर्मेंद्र को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed