बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रही हैं जब उन पर पोस्टर, सीन और गानों के चोरी के आरोप लगे हैं। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो रिलीज हुई लेकिन इसके रिलीज के साथ ही मेकर्स पर कॉपी का आरोप लगा है।
'साहो' पर इस अभिनेत्री ने लगाया चोरी का आरोप, बोलीं- 'मेकर्स को आइना दिखाने की जरूरत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसूर और वॉटर जैसी फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री लीजा रे ने साहो के मेकर्स पर ये आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। लीजा ने बताया कि साहो के मेकर्स ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान का आर्टवर्क कॉपी किया है। साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक आर्ट की तस्वीर है और दूसरा साहो का पोस्टर है जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।
A post shared by lisaraniray (@lisaraniray) on
लीजा ने लिखा- 'क्या यही क्रिएटिविटी है? यह कहां से आया है? हम सब जानते हैं यह नहीं है। यह आपकी नौकरी का हिस्सा नहीं है। क्रिएटिविटी और कला आपको एक अलग दुनिया में ले जाती है। आपको बता दूं कि कोई भी मूल चीज बनाना कितना मुश्किल होता है। मैंने खुद अपनी किताब पर सालों काम किया है। दूसरों की शंकाओं को शांत किया। मुझे पता है कि जब कोई आर्टिस्ट अपने काम को पूरे मन से करता हे तो उसके लिए कितना बलिदान देना होता है।'
लीजा लिखती हैं कि 'जब कुछ गलत हो रहा हो तो उसके खिलाफ खड़े होकर बोलने की जरूरत है। इन फिल्ममेकर्स को आइना दिखाने की जरूरत है कि यह ठीक नहीं है। एक बड़े बैनर की फिल्म में शिलो के मूल कला को लिया गया। प्रोडक्शन हाउस ने ना तो उनसे (शिलो) कॉन्टैक्ट किया और ना ही उनकी अनुमति ली। यही नहीं उन्हें तो इसका क्रेडिट तक नहीं दिया। यह सही नहीं है।'
साहो को क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन मिले हैं हालांकि दर्शकों के बीच प्रभास का क्रेज देखने को मिला और पहले दिन अच्छी ओपनिंग की है। साहो को तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, हिंदी में साहो का कलेक्शन पहले दिन 24 करोड़ रहा। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा वीकेंड पर फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।