सब्सक्राइब करें

नीतू कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, हरी साड़ी में दुल्हन से कम नहीं दिख रही थीं रेखा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Aug 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor Wedding Day Unseen Pictures look Rekha Performance
neetu kapoor, rekha - फोटो : social media

70 के दशक में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब सराहा। फिल्मों में काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। तब से लेकर आज तक ऋषि और नीतू हमेशा एक दूसरे का सहारा बने रहे। अब शादी के 39 साल बाद कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Neetu Kapoor Wedding Day Unseen Pictures look Rekha Performance
neetu kapoor, rekha - फोटो : social media

ऋषि और नीतू की लव स्टोरी काफी रोचक है। ऋषि कपूर ने अपनी बहन की अंगूठी से नीतू को प्रपोज किया था। उस वक्त नीतू की उम्र महज 21 साल थी। करीब 5 साल डेट करने के बाद साल 1980 में इस कपल ने शादी का फैसला लिया। ब्लैक एंड व्हाइट ये तस्वीर नीतू कपूर की शादी की है। तस्वीर में नीतू कपूर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर की खास दोस्त रेखा और बबीता कपूर को भी देखा जा सकता। बबीता कपूर के पास ही करिश्मा कपूर भी बैठी हुई हैं। बचपन की तस्वीर में करिश्मा बेहद क्यूट लग रही हैं। सोनाली बेंद्रे के पति और फिल्ममेकर गोल्डी बहल रेखा के बगल में हैं उनका चेहरा दूसरी ओर है। 

Neetu Kapoor Wedding Day Unseen Pictures look Rekha Performance
rekha - फोटो : social media

अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में रेखा भी किसी दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। बिदाई के दौरान रेखा ने ही नीतू को रस्में सिखाईं। रेखा के लुक्स की बात करें तो उन्होंने सब्यसाची की रहे रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की है। रेखा की साड़ियां हों या ज्वैलरी हमेशा सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor Wedding Day Unseen Pictures look Rekha Performance
neetu kapoor, rekha - फोटो : social media

नीतू के साथ रेखा चूड़ा सेरेमनी में बैठी हुई हैं। उनके आस-पास परिवार के दूसरे सदस्य नजर आ रहे हैं। इस दौरान रेखा ने जो नेकलेस कैरी किया वो मशहूर हरे रंग का 'रानीहार' है, जिसे उन्होंने फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'इन आंखों की मस्ती' के दौरान भी पहना था। रेखा की मां पुष्पावली ने उन्हें ये हार दिया था।

विज्ञापन
Neetu Kapoor Wedding Day Unseen Pictures look Rekha Performance
rishi kapoor - फोटो : social media

अनु कपूर के रेडियो शो 'सुहाना सफर का' में नीतू ने ऋषि कपूर के बारे में बताया था कि 'ऋषि से मेरी पहली मुलाकात बहुत खराब थी। ऋषि को हर बात पर चिढ़ाने की आदत थी। इस वजह से वो सेट पर कभी मेरे बालों, कभी कपड़ों और कभी मेकअप को लेकर कमेंट करते रहते थे।' 

पढ़ें: 70 साल बाद गणेशोत्सव को मनाने को लेकर कपूर खानदान का बड़ा फैसला, फैंस के लिए बुरी खबर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed