फिल्मों की दुनिया के बाद सनी देओल ने अब राजनीति में एंट्री की है। चुनाव के दौरान सनी देओल जनता के बीच जाकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। सनी देओल गुरदारसपुर से भाजपा की सीट से खड़े हैं। वो अक्सर धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ नजर आते हैं लेकिन उनकी पत्नी कहीं नजर नहीं आतीं।
सामने आई धर्मेंद्र की बहू की तस्वीर, लंदन में गुपचुप तरीके से सनी देओल को करनी पड़ी थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हैं। शायद ऐसा पहली बार है जब सनी देओल की पत्नी की तस्वीर इस तरह सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल, मदर्स डे के मौके पर सनी के बेटे करण ने मां की तस्वीर शेयर की। जिसमें पूजा देओल दोनों बेटों के साथ नजर आ रही हैं।
Without you in my life I’m helpless... To me you’re always perfect #HappyMothersDay mom
A post shared by Karan Deol (@imkarandeol) on
सनी देओल अपनी निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं करते। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सनी देओल की शादी कब और कैसे हुई थी। सनी की पहली फिल्म बेताब थी। जिसमें उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई थी।
शूटिंग के दौरान ही अमृता का दिल सनी पर आ गया। फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। पर्दे पर फिल्माए गए इन सीन के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
अमृता पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं लेकिन सनी तैयार नहीं थे। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। अमृता के सामने ऐसी हकीकत आई जिससे वो पूरी तरह से टूट गईं।