फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movie: '12वीं फेल' के बाद अब कॉमेडी करती दिखेंगी मेधा शंकर, निम्रत-सनी भी साथ आएंगे नजर

Wed, 22 Jan 2025 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

Upcoming Film: मेधा शंकर अपनी आगामी फिल्म में कॉमेडी अवतार में नजर आएंगी। यह उनकी पिछली फिल्म 12वीं फेल से एकदम अलग होगी। इस फिल्म में उन्हें सनी कौशल और निम्रत कौर के साथ देखा जाएगा।

विज्ञापन
Sunny Kaushal Nimrat Kaur Medha Shankar to Star in Upcoming untitled Detective Comedy Film
मेधा शंकर, निम्रत कौर, सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी कौशल, निम्रत कौर और मेधा शंकर जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी। यह पहला मौका होगा जब तीनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हाल ही में रोमांटिक थ्रिलर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले सनी कौशल राजस्थान में अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।


Sikandar: टैक्सी से दमदार अंदाज में उतरे सलमान खान, 'सिकंदर' की शूटिंग का ये वीडियो फैंस को कर देगा उत्साहित

Sunny Kaushal Nimrat Kaur Medha Shankar to Star in Upcoming untitled Detective Comedy Film
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
कौन बना रहा फिल्म?

हालांकि इस फिल्म के बारे में सनी कौशल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। निर्माताओं की ओर से अब तक फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  इसे लक्ष्मण उतेकर और टी-सीरीज मिलकर बना रहे हैं।
Chhaava Trailer: 'फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर...', दमदार डायलॉग से भरपूर छावा का ट्रेलर रिलीज

Sunny Kaushal Nimrat Kaur Medha Shankar to Star in Upcoming untitled Detective Comedy Film
सनी कौशल-तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
फिर आई हसीन दिलरुबा से सनी ने खूब लूटी वाहवाही

साल 2024 में सनी ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में एक दिलचस्प भूमिका अदा की थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में वह तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आए थे। फिल्म में तापसी और विक्रम ने रानी कश्यप और ऋषभ के किरदारों को फिर से निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Kaushal Nimrat Kaur Medha Shankar to Star in Upcoming untitled Detective Comedy Film
निम्रत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
इस फिल्म में दिखी थीं निम्रत कौर
निम्रत कौर की बात करें तो उन्हें हाल ही में 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। अब वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और डायना पेंटी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
 
विज्ञापन
Sunny Kaushal Nimrat Kaur Medha Shankar to Star in Upcoming untitled Detective Comedy Film
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
अक्षय कुमार के साथ रिलीज होने वाली है निम्रत की फिल्म
इसके अलावा निम्रत कौर जल्द ही 'स्काई फोर्स' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ आठ साल के बाद पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वीर पहाड़िया इस फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं।
संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed