अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सनी कौशल और शार्वरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम देशभक्ति से सराबोर एक नई वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी-आजादी के लिए' लेकर आ रहा है। इस वेब सीरीज का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इस शो के साथ ही कबीर, डिजिटल की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस वेब सीरीज में सनी कौशल और शार्वरी मुख्य किरदार अदा करेंगे। मेकर्स के अनुसार यह शो सेना की कठिन और जबरदस्त कहानी के बारे में है जिससे हमारे देश की साहस और वीरता पर रोशनी पड़ती है।
2 of 4
'द फॉरगॉटन आर्मी-आजादी के लिए'
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में अमेजन प्राइम का यह पहला शो होगा जिसका पोस्टर 17 दिसंबर को सामने आया है। अमेजन प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'कबीर खान, सनी कौशल और शार्वरी के साथ 2020 की रोमांचक शुरुआत ड्रीम प्रोजेक्ट 'द फॉरगॉटन आर्मी-आजादी के लिए' से होने जा रही है। सामने आए पोस्टर में शो के लोगो के बीच में एक बाघ है और बैकग्राउंड में तलवारें नजर आ रही है। दर्शक यह शो जनवरी 2020 में देख सकेंगे।
3 of 4
r
शो से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक इस शो में पांच एपिसोड दिखाए जा सकते हैं। इस शो को बनने में करीब एक साल का वक्त लगा है। इसकी शूटिंग इस साल अप्रैल महीने में ही खत्म हो गई थी जिसके बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काम चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kabir khan
इस शो में इंडियन नेशनल आर्मी (आजाद हिंद फौज) की कहानी दिखाई गई है लेकिन कहानी का केन्द्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस नहीं बल्कि उनके सिपाही होंगे जिनके नजरिए से आजाद हिंद फौज की कहानी दर्शायी जाएगी। शो में सनी कौशल सुरेंद्र सोढ़ी नामक सिपाही के किरदार में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।