{"_id":"5df8df758ebc3e87fc6b82b8","slug":"mandakini-remember-raj-kapoor-film-ram-teri-ganga-maili-actress-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाऊद के साथ दिखते ही बर्बाद हो गया करियर, कभी बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी, अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दाऊद के साथ दिखते ही बर्बाद हो गया करियर, कभी बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी, अब दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
mandakini
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी तो आपको याद ही होगी। मंदाकिनी फिल्मों में आने के बाद मिला नाम है। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। 'राम तेरी गंगा मैली' में गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया। पहली फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने वाली अभिनेत्री आखिर इन दिनों कहां हैं?
2 of 7
मंदाकिनी
- फोटो : Twitter
इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। फिल्म को कई लोगों ने अश्लील तक कहा लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। उन दिनों राज कपूर की फिल्मों का हिस्सा होना गर्व की बात मानी जाती थी। साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था, लेकिन फिर भी यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी।
3 of 7
मंदाकिनी, दाऊद
- फोटो : social media
फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए थे और इसकी रिलीज की शुरुआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। दरअसल जिस वक्त ये फिल्म आई उस दौर में फिल्मों में इस तरह के सीन्स फिल्माना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। 1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मंदाकिनी अभिनेत्री
दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
मंदाकिनी अभिनेत्री
इसके बाद फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। दो एलबम भी निकाले लेकिन चल नहीं पाईं। हालांकि मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में ही शादी कर चुकी थीं। लेकिन जब दाउद के साथ तस्वीर सामने आई तो लोगों ने बाते बनानी शुरू कर दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।